रूस की महिला तीरंदाज मैच के दौरान हुई बेहोश, सामने आई यह वजह

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 03:35 PM (IST)

टोक्यो : रूसी तीरंदाज स्वेतलाना गोम्बोएवा शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में प्रतियोगिता के दौरान भीषण गर्मी में बेहोश हो गई। रूसी ओलंपिक समिति द्वारा जारी बयान में कोच स्टानिस्लाव पोपोव ने कहा कि क्वालीफाइंग दौर पूरा करने के तुरंत बाद गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गई। इसके बाद चिकित्सा कर्मचारियों ने उनकी मदद की। 

रूस के कोच ने कहा कि मेरे सामने पहली बार ऐसा कुछ हुआ है। इससे पहले व्लादिवोस्तोक में जहां हम अभ्यास कर रहे थे वहां भी ऐसी ही गर्मी थी लेकिन यहां नमी बहुत ज्यादा है। टीम की उनकी साथी केन्सिया पेरोवा ने कहा कि वह एक अन्य खिलाड़ी के साथ अपने नतीजे पर चर्चा कर रही थीं जब उन्हें पता चला कि गोम्बोएवा अचेत होकर गिर गई थी। पेरोवा ने कहा, ‘‘ यह शायद हीटस्ट्रोक (लू लगने जैसी स्थिति) के कारण हुआ। गोम्बोएवा शुक्रवार को 64 महिला तीरंदाजों के क्वालीफिकेशन में 45वें स्थान पर रही। 

Content Writer

Raj chaurasiya