रूसी टेनिस स्टार Maria Sharapova गर्भवती, 35वें जन्मदिन पर शेयर की खबर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 06:12 PM (IST)

खेल डैस्क : पूर्व विश्व नंबर एक मारिया शारापोवा ने अपने 35 वें जन्मदिन के अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक फोटो डालकर घोषणा की है कि वह अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती है। 5 बार की रूसी ग्रैंड स्लैम चैम्पियन, जिन्होंने 2020 में खेल से संन्यास ले लिया, ने इंस्टाग्राम पर अपने 4.2 मिलियन फॉलोअर्स के लिए साथ यह खबर साझा की है। उन्होंने लिखा- कीमती शुरुआत। उसने एक समुद्र तट पर खड़े और मुस्कुराते हुए उसकी एक तस्वीर के साथ लिखा। दो लोगों के लिए जन्मदिन का केक खाना हमेशा से मेरी विशेषता रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Maria Sharapova (@mariasharapova)

दिसंबर में शारापोवा और ब्रिटिश व्यवसायी अलेक्जेंडर गिलकेस ने खुलासा किया था कि उन्होंने सगाई कर ली है। मारिया एकमात्र रूसी महिला है जिसने करियर ग्रैंड स्लैम जीता है। मारिया के साथी अलेक्जेंडर गिलकेस  ब्रिटेन के रहने वाले हैं। गिल्क्स को न्यूयॉर्क के धनी लोगों में माना जाता है। उनकी पूर्व पत्नी मेघन मार्कल की दोस्त हैं। 

माना जाता है कि गिल्क्स की प्रिंस विलियम के साथ दोस्ती तब हुई जब वे दोनों ईटन में थे। वह प्रिंस हैरी के भी करीबी बताए जाते हैं, जो उसी स्कूल में भी गए थे। वह प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शादी में भी मेहमान थे। वहीं, शारापोवा की बात करें तो महामारी से ठीक पहले 2020 में उन्होंने पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया था। वह डब्ल्यूटीए नंबर 1 रैंकिंग पर 21 सप्ताह तक रही थीं। 

Content Writer

Jasmeet