रियान पराग ने की केदार जाधव के गेंदबाजी एक्शन की नकल, अंपायर ने दी चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 11:11 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में संजू सैमसन पहली बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने पंजाब के बल्लेबाजों के खिलाफ 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। सैमसन ने युवा खिलाड़ी रियान पराग का भी मैच के दौरान गेंदबाजी में इस्तेमाल किया। लेकिन रियान पराग ने मैच के दौरान अजीबो-गरीब तरीके से गेंद फेंकी जिसके कारण अंपयार ने उन्हें चेतावनी दी और इस तरह से गेंदबाजी करने से रोक दिया।

PunjabKesari

दरअसल राजस्थान के लिए 10वां ओवर रियान पराग फेंकने आए। उनके सामने क्रिस गेल बल्लेबाजी कर रहे थे। पराग ने गेल को केदार जाधव के गेंदबाजी स्टाईल को कॉप करते हुए गेंद फेंकी। लेकिन अंपायर ने रियान पराग को दोबारा ऐसा करने से मना कर दिया। क्योंकि पराग ने गेंदबाजी करते समय गेंद कंधे के नीचे से फेंकी जिस पर अंपायर ने ऐतराज जताया।

क्रिकेट के नियमों के अनुसार अगर कोई गेंदबाज कंधे के नीचे से गेंदबाजी करता है वह गेंद नहीं मानी जाती। क्योंकि गेंदबाज को गेंद कंधे की ऊंचाई के बराबर या फिर कंधे के ऊपर से गेंद फेंकना ही अनिवार्य है। यही कारण है कि अंपायर ने पराग के इस गेंदबाजी पर ऐतराज जताया और उन्हें दोबारा ऐसा करने से मना किया। 

Sports

इस मैच में रियान पराग ने क्रिस गेल का महत्वपूर्ण विकेट लिया। पराग ने क्रिस गेल को 40 रन पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट करवा पवैलियन भेजा। गेल ने राजस्थान के खिलाफ 28 गेंदें खेली जिसमें उन्होंने 40 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान गेल ने 2 छक्के और 4 चौके लगाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News