रायन रिकलटन ने तोड़ा सनथ जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड, मुंबई के लिए बनाया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 10:12 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : रयान रिकलटन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2026 के मुकाबले में 123 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर सनथ जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिकलटन ने 55 गेंदों पर 123 रन की पारी खेली जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इसी के साथ ही सनथ जयसूर्या का 2008 में इसी मैदान पर MI के लिए बनाया गया सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड टूट गया। जयसूर्या ने यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बनाया था। 

चोटिल क्विंटन डी कॉक की जगह टीम में आए रिकेल्टन आज अपने बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने मैदान के हर कोने में शानदार शॉट्स लगाए और सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। रिकेल्टन का आज का शतक मुंबई इंडियंस के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक था। उन्होंने इस सीजन की शुरुआत में GT के खिलाफ तिलक वर्मा के 45 गेंदों में बनाए गए शतक को भी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं इसके अलावा वह MI के लिए शतक बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर भी बन गए हैं। उनसे पहले, इसी सीजन में क्विंटन डी कॉक ने PBKS के खिलाफ यह कमाल किया था। 

मुंबई इंडियंस के लिए उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर 

123* - रयान रिकलटन बनाम SRH, वानखेड़े, 2026
114* - सनथ जयसूर्या बनाम CSK, वानखेड़े, 2008
112* - क्विंटन डी कॉक बनाम PBKS, वानखेड़े, 2026
109* - रोहित शर्मा बनाम KKR, कोलकाता, 2012
105* - रोहित शर्मा बनाम CSK, वानखेड़े, 2024 

इसके अलावा रिकलटन की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पारी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया। मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। इससे पहले मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ ही दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए थे। वहीं इसके अलावा मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर (247/9) बनाया था जो दूसरी इनिंग में लक्ष्य का पीछा करते हुए आया था। 

MI के लिए पारी के सबसे बड़े कुल स्कोर

247/9 बनाम DC, दिल्ली, 2024 (दूसरी इनिंग)
246/5 ​​बनाम SRH, हैदराबाद, 2024 (दूसरी इनिंग)
243/5 बनाम SRH, वानखेड़े, 2026
235/9 बनाम SRH, अबू धाबी, 2021
234/5 बनाम DC, वानखेड़े, 2024


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News