SA T 20 League : ये 3 प्लेयर बिके सबसे महंगे, देखें 6 फ्रेंचाइजियों की फुल स्क्वायड

punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2022 - 04:54 PM (IST)

खेल डैस्क : मिनी आईपीएल के नाम से प्रचारित होने वाली साऊथ अफ्रीका टी-20 लीग के लिए बीते दिनों ऑक्शन प्रक्रिया करवाई गई। लीग में छह फ्रेंचाइजी जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स, डरबन के सुपर जायंट्स, MI केप टाउन, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल और सनराइजर्स ईस्टर्न केप हिस्सा ले रही हैं जिनके राइट्स आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों ने खरीदे हैं। 

ऑक्शन में प्रोटियाज खिलाड़ी को बड़ी कीमत मिली है। युवा ट्रिस्टन स्टब्स को सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 9.2 मिलियन रैंड में खरीदा है जबकि रिले रोसौव के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए 6.9 मिलियन रैंड चुकाए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन को सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 6.1 मिलियन रैंड में खरीदा था।

जानें किस टीम में हैं कौन-से खिलाड़ी
जॉबबर्ग सुपर किंग्स :
फाफ डु प्लेसिस, गेराल्ड कोएत्जी, महेश थीक्षाना, रोमारियो शेफर्ड, हैरी ब्रुक, जेनमैन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, काइल वेरेने, जॉर्ज गार्टन, अल्जारी जोसेफ, ल्यूस डू प्लॉय, लुईस ग्रेगरी, लिजाद विलियम्स, नांद्रे बर्गर, डोनावन फेरिएरा, मालुसी सिबोटो, कालेब सेलेका।

डरबन सुपर जायंट्स : क्विंटन डी कॉक, प्रेनेलन सुब्रेयन, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, रीस टॉपली, ड्वाइन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, कीमो पॉल, केशव महाराज, काइल एबॉट, जूनियर डाला, दिलशान मदुशंका, जॉनसन चाल्र्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, क्रिस्टियान जोंकर, साइमन हार्मर, वियान मुलडर।

एमआई केप टाउन : राशिद खान, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, रस्सी वैन डेर डूसन, रेयान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, बेउरन हेंड्रिक्स, डुआन जानसेन, डेलानो पोटगाइटर, ओडियन स्मिथ, वकार सलामखिल, जियाद अब्राहम, वेस्ले मार्शल, ओली स्टोन, ग्रांट रूलोफसेन।

पार्ल रॉयल्स : डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, जोस बटलर, ओबेद मैककॉय, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, जेसन रॉय, डेन विलास, ब्योर्न फोर्टुइन, मिशेल वैन ब्यूरेन, विहान लुबे, फेरिस्को एडम्स, इमरान मैनक, इवान जोन्स, रेमन सिममंड्स, इयोन मॉर्गन, कोडी यूसुफ।

प्रिटोरिया कैपिटल्स : एनरिक नॉर्टजे, मिगेल प्रिटोरियस, रिले रोसौव, फिल साल्ट, वेन पार्नेल, जोशुआ लिटिल, शॉन वॉन बर्ग, आदिल रशीद, कैमरन डेलपोर्ट, विल जैक, थ्यूनिस डी ब्रुइन, मार्को मरैस, जिमी नीशम, कुसल मेंडिस, डेरिन डुपाविलॉन, शेन डैड्सवेल, ईथन बॉश।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप : एडेन मार्कराम, ओटनील बार्टमैन, मार्को जेनसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, सिसांडा मगला, जुनैद दाऊद, मेसन क्रेन, जॉन-जॉन स्मट्स, जॉर्डन कॉक्स, एडम रॉसिंगटन, रोएलोफ वैन डेर मेर्वे, मार्केस एकरमैन, जेम्स फुलर, ब्रायडन कारसे, सरेल एरवी, आया गकामाने, टॉम एबेल।

Content Writer

Jasmeet