SA v IND : दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता तीसरा टेस्ट, सीरीज पर किया कब्जा

punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 05:21 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और सीरीज के अंतिम मैच में भारत के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने द. अफ्रीका को 210 पर ढेर करते हुए 13 रन की बढ़त बनाई। हालांकि दूसरी पारी में ऋषभ पंत की शतकीय पारी के अलावा अन्य भारतीय बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और टीम इंडियन ने 198 रन बनाते हुए द. अफ्रीका को 2012 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में द. अफ्रीका ने 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल करते हुए सीरीज अपने नाम की। 

चौथा दिन

  • लंच तक द. अफ्रीका की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए मात्र 41 रन चाहिए।
  • अर्धशतक बना कर खेल रहे कीगन पीटरसन को शार्दुल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया। पीटरसन 82 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए।
  • चौथे दिन लक्ष्य का पीछा करने आई द. अफ्रीका की टीम को पीटरसन और डुसेन ने सधी हुई शुरूआत दी। पीटरसन ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। 

तीसरा दिन

  • हालांकि जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवरों में स्ट्राइक करते हुए एल्गर का विकेट चटका लिया। लैग साइंड पर खेल रहे एल्गर के बल्ले का महीन किनारा लेकर गेंद पंत के दस्तानों में गई थी। अंपायर के कैच नकारने पर डीआरएस लिया गया जिसमें कप्तान कोहली सफल रहे। अब द. अफ्रीका को टेस्ट के चौथे दिन जीत के लिए 111 रन चाहिए होंगे। 
  • मारक्रम का विकेट गिरने के बाद द. अफ्रीका कप्तान डीन एल्गर ने एक बार फिर भारतीय तेज गेंदबाजों का जमकर मुकाबला किया। उन्होंने कीगन पीटरसन के साथ पार्टनरशिप कर टीम को अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया। 
  • एडेन मार्कराम शमी की गेंद पर राहुल के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 22 गेंदों पर 16 रन बनाए। 
  • भारत की दूसरी पारी 198 रन पर निपट गई। भारत के लिए पंत सर्वाधिक 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और 4 छक्के लगाए।
  • मोहम्मद शमी ने जेनसेन की गेंद पर वैन डेर डूसन को कैच धमा दिया और शून्य पर आउट हो गए। 
  • उमेश यादव बिना खाता खोले अपना विकेट गंवा बैठे। रबाडा की गेंद पर यादव के बल्ले का एज लगते हुए गेंद विकेटकीपर वेरेन के हाथों में चली गई और आउट हो गए। 
  • लुंगी एनगिडी ने इसके बाद शार्दुल ठाकुर को अपना शिकार बनाया और उन्हें वेरेन के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेजा। शार्दुल 5 रन बनाकर आउट हुए। 
  • अश्विन लुंगी एनगिडी की गेंद पर मार्को जेन्सन के हाथों कैच आउट हुए। अश्विन ने 15 गेंदों पर 7 रन बनाए। 
  • विराट कोहली लुंगी एनगिडी की गेंद पर मार्कराम को आसान कैच दे बैठे और पवेलियन की और चल दिए। भारतीय कप्तान ने 143 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 29 रन बनाए। 
  • कागिसो रबाडा ने अजिंक्य रहाणे को एक रन पर आउट करके भारतीय टीम को चौथा झटका दिया। रबाडा की उछाल लेती गेंद को रहाणे संभाल नहीं पाए और एल्गर ने उनका कैच लपक लिया।
  • तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम को पहले ही ओवर में मार्को जेनसन ने झटका दिया। जेनसन ने पुजारा को तीसरे दिन रन बनाने का मौका नहीं दिया और 9 रन पर आउट कर पवेलियन भेजा। 

दूसरा दिन 

भारत की पहली पारी 223 रन पर सिमट गई थी। तो वहीं भारतीय तेज गेंदबाजों ने मैच में वापसी करते हुए द.अफ्रीका की पहली पारी 210 रन पर ऑलआउट कर दी। द. अफ्रीका के लिए पीटरसन ने सर्वाधिक 72 रन बनाए।  जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 द. अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। भारत ने पहली पारी के आधार पर 13 रन की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं और द. अफ्रीका पर 70 रन की बढ़त बना ली है।

  • दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवा लिए हैं और 57 रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली और पुजारा क्रीज पर टिके हुए हैं।
  • भारतीय टीम को दूसरा झटका जानेसन ने दिया। जानेसन ने केएल राहुल को 10 रन पर आउट कर द.अफ्रीकी टीम को सफलता दिलाई।
  • दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आए एक बार फिर भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही और मयंक अग्रवाल के रूप में टीम को पहला झटका लगा। मयंक को कागिसो रबाडा ने 7 रन आउट कर चलता किया।
  • जसप्रीत बुमराह ने एनगिडी को आउट कर अपना 5वां शिकार बनाया और द.अफ्रीका की पारी को 210 रन पर सिमेट दिया।
  • तेजी से रन बटोर रहे कागिसो रबाडा को शार्दुल ठाकुर ने जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन की राह दिखाई। रबाडा 15 रन बनाकर आउट हुए।
  • जसप्रीत बुमराह ने टी ब्रेक से ठीक पहले मार्को जेनसन को 7 पर आउट करके भारतीय टीम को 7वीं सफलता दिलाई। चाय के बाद के सत्र में बुमराह ने एक बार फिर से स्ट्राइक की। उन्होंने जमे हुए पीटरसन (72) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 
  • शमी ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे टेम्बा बावुमा को 28 रन पर स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवाया और भारतीय टीम को 5वीं सफलता दिलाई। दो गेंद बाद शमी ने काइल वेरेन को शून्य पर आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। 
  • भारतीय टीम को चौथी सफलत भी उमेश यादव ने ही दिलाई। उमेश यादव ने डुसेन को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। डुसेन 21 रन बनाकर आउट हुए।
  • दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका केशव महाराज के रूप में है। हालांकि केशव क्रीज पर सेट लग रहे थे लिन उमेश यादव ने उन्हें अपनी गेंद में फंसाते हुए बोल्ड कर दिया। वह 45 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 25 रन पर आउट हुए। 
  • दूसरे दिन द. अफ्रीका को पहला झटका एडेन मार्कराम के रूप में लगा जो 8 रन बनाकर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए। 

पहला दिन 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी के लिए आई भारतीय टीम 223 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए सर्वाधिक 79 रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। द. अफ्रीका ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं। 

  • द. अफ्रीका ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 17 रन बना लिए हैं और कप्तान डीन एल्गर का विकेट गंवा लिए हैं। 
  • बल्लेबाजी के लिए आई द. अफ्रीका की शुरूआत अच्छी नहीं रही और कप्तान डीन एल्गर 3 रन बनाकर आउट हो गए। एल्गर को जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया।
  • इसके बाद रबाडा ने बुमराह को शून्य पर आउट करके भारत को 8वां झटका दिया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान विराट कोहली 79 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए।
  • भारतीय टीम को 7वां झटका शार्दुल ठाकुर के रूप में लगा। शार्दुल ने 9 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। 12 रन पर केशव महाराज ने उन्हें कैच आउट करवा दिया। 
  • बल्लेबाजी के लिए आए आर. अश्विन को मार्को जेनसन ने उन्हें अपना तीसरा शिकार बनाया और 2 रन पर पवेलियन भेजा।
  • टी ब्रेक के बाद जानेसन ने ऋषभ पंत को आउट करके भारतीय टीम को 5वां झटका दिया। पंत 50 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 27 रन बनाकर कैच आउट हो गए।
  • टी ब्रेक तक भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं।
  • पुजारा के बाद बल्लेबाजी करने आए रहाणे को 9 रन पर आउट कर कागिसो रबाडा ने भारतीय टीम को चौथा झटका दिया।
  • भारतीय टीम को तीसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे पुजारा मार्को जेनसन की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हो गए। आउट होने से पहले पुजारा ने 7 चौकों की मदद से 43 रन बनाए।
  • भारत को दूसरा झटका ओपनर मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। वह भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। वह रबाडा की गेंद पर मार्कराम के हाथों कैच आउट हुए और 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
  • केएल राहुल 35 गेंदों पर 12 रन बनाकर ओलिवियर की गेंद पर वेरेन के हाथों कैच आउट हो गए।

भारत ने पहले मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी जबकि दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने महमान टीम को मात देते हुए जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दी थी। ऐसे में आज से शुरू हो रहा तीसरा टेस्ट रोमांचक होगा। जहां भारत तीसरा टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का सूखा खत्म करना चाहेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका घर में भारत के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। 

पिच रिपोर्ट 

यह एक तेज गति वाला ट्रैक है जहां गेंदबाज अतिरिक्त उछाल और गति निकाल सकते हैं। बल्लेबाजों के लिए तेज गेंदबाजों का सामना करने की चुनौती होगी। चौथी पारी का पीछा करना मुश्किल है और इसलिए यहां पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प है। 

प्लेइंग इलेवन 

दक्षिण अफ्रीका : डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी 

भारत : केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News