SA v IND : हार के बाद एल्गर का बड़ा बयान, हमने कई क्षेत्रों में गलती की

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 06:14 PM (IST)

सेंचुरियन : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने अपने सबसे मजबूत किले सेंचुरियन में पहला टेस्ट भारत के हाथों 113 रन से हारने के बाद कहा कि निश्चित तौर पर यह बढ़िया अनुभवों में से एक नहीं है। 

भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 197 रन पर ढेर हो गया। दूसरी पारी में भारत ने 174 रन बनाकर द. अफ्रीका को 305 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लंच ब्रेक के बाद दक्षिण अफ्रीका को ढेर कर दिया और मैच अपने नाम कर दिया। भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 

एल्गर ने मैच के बाद कहा, 'हमने कई क्षेत्रों में गलती की। भारतीय टीम ने इस टेस्ट को काफी अच्छी तरीके से खेला। भारत के सलामी बल्लेबाजों ने काफी बढ़िया बल्लेबाजी की। तीसरे दिन हमारे तेज गेंदबॉजों ने शानदार तरीके से गेंदबाजी की। उनकी लाइन और लेंथ काफी अच्छी थी। हालांकि हमारे बल्लेबाजों से हमें जैसे प्रदर्शन की जरूरत थी, वह वैसा नहीं कर पाए। हमें काफी चीज़ों के बारे में सोचने की जरूरत है। 

Content Writer

Sanjeev