SA v IND : केएल राहुल के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, मैच से जुड़े ये रिकॉर्ड्स भी देखें

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 10:55 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे और सीरीज के अंतिम वनडे मैच में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ ही भारत को सीरीज में 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ ही रोहित शर्मा की जगह वनडे में कप्तानी करने वाले केएल राहुल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। केएल राहुल पहले तीन वनडे में हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसी के साथ ही इस मैच में कई और रिकॉर्ड्स भी बने हैं। तो आइए एक नजर इन मुख्य रिकॉर्ड्स पर डालते हैं - 

एकदिवसीय मैच में सर्वाधिक रन जिसमें सभी 20 विकेट गिरे

642 अफगानिस्तान (338) बनाम आयरलैंड जीटी नोएडा (304) 2017
573 ऑयरलैंड (307) बनाम पाकिस्तान (266) टाउनटन 2019
570 भारत (315) बनाम ऑस्ट्रेलिया (255) बेंगलुरु 2001
570 दक्षिण अफ्रीका (287) बनाम भारत (283) केप टाउन 2022 * 

श्रृंखला में भारत का सुपड़ा साफ (3+ एकदिवसीय)  

0-5 बनाम वेस्टइंडीज 1983
0-5 बनाम वेस्टइंडीज 1989
0-3 बनाम श्रीलंका 1997
0-3 बनाम न्यूजीलैंड 2020
0-3 बनाम एसए 2022

दक्षिण अफ्रीका रनों के सबसे कम अंतर से जीत बनाम भारत (वनडे) 

4 रन केप टाउन 2022*
5 रन कानपुर 2015
10 रन नागपुर 2000 

दक्षिण अफ्रीका वनडे में चहल 

2018 सीरीज: 52.1 ओवर | 16 विकेट | औसत 16.37 | एसआर 19.5
2022 सीरीज: 29 ओवर | 2 विकेट | औसत 73.5 | एसआर 87 

रस्सी वैन डेर डूसन - घर पर आखिरी पांच वनडे पारियां 

123*(134)
60(37)
129*(96)
37*(38)
50*(53) - आज 

प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे कम इनिंग्स में 1000 वनडे रन 

14 एच अमला बनाम वेस्टइंडीज
15 वी रिचर्ड्स बनाम इंग्लैंड
16 एस स्मिथ बनाम भारत
16 क्यू डी कॉक बनाम भारत * 

भारत के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक 

7 एस जयसूर्या (85 पारी)
6 क्विंटन डी कॉक (16 इंग्स) *
6 एबी डिविलियर्स (32 पारी)
6 आर पोंटिंग (59 पारी)
6 के संगकारा (71 पारी) 

एक प्रतिद्वंदी के विरुद्ध सबसे कम पारियां में 6 वनडे शतक 

16 क्यू डी कॉक बनाम भारत *
23 वी सहवाग बनाम न्यूजीलैंड
23 ए फिंच बनाम इंग्लैंड
26 सईद अनवर बनाम श्रीलंका 

नामित विकेटकीपरों द्वारा सर्वाधिक वनडे शतक 

23 के संगकारा
17 क्यू डी कॉक *
16 ए गिलक्रिस्ट
10 एबी डिविलियर्स/ एस होप/ एमएस धोनी

गौर हो कि दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक (130 गेंदों पर 12 चौकों पर 2 छक्कों की मदद से 124 रन) की शतकीय पारी और रस्सी वैन डेर डूसन (59 गेंदों पर 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत को 288 रन का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने शिखर धवन (61), विराट कोहली (65) और दीपक चाहर (54) की अर्धशतकीय पारियों की बदलौत मैच जीतने की कोशिश तो की लेकिन अंत सुखद नहीं रहा और भारतीय टीम 283 रन पर ढेर हो गई। इससे पहले भारत ने पहला और दूसरे वनडे भी गंवा दिया था जिस कारण सीरीज में बुरी हार मिली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News