25 ओवरों में बने थे 120 रन, 50 ओवर में हो गए 416 रन, क्लासेन-मिलर की आतिशी पारी की वीडियो जारी

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 02:21 PM (IST)

खेल डैस्क : साऊथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे वनडे पारी में क्रिकेट फैंस को हेनरिक क्लासेन (Henrich klassan) और डेविड मिलर (David miller) की आतिशी पारियां देखने को मिलीं। दोनों ने 94 गेंदों में 222 रन की पार्टनरशिप की। क्लासेन ने जहां ओवरऑल 83 गेंदों पर 13 चौके और 13 छक्कों की मदद से 174 रन बनाए तो मिलर 45 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 82 रन बनाने में सफल रहे। एक समय दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले 25 ओवरों में सिर्फ 120 रन ही बनाए थे। लेकिन अगले 25 ओवरों में ही क्लासेन टीम का स्कोर 416 तक ले गए। देखें वीडियो-

 

 

बहरहाल, क्लासेन ने 57 गेंदों पर शतक लगाया जोकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे में चौथा सबसे तेज शतक है। देखें लिस्ट- 
31 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015
44 - मार्क बाउचर बनाम जिमबाब्वे, पोटचेफस्ट्रूम, 2006
52 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
54 - हेनरिक क्लासेन बनाम वेस्टइंडीज, पोटचेफस्ट्रूम, 2023
57 - एबी डिविलियर्स बनाम भारत, मुंबई, 2015

 

दक्षिण अफ्रीका के लिए एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के
16 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015
13 - हेनरिक क्लासेन बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंचुरियन, 2023
11 - एबी डिविलियर्स बनाम भारत, मुंबई वानखेड़े, 2015
11 - क्विंटन डी कॉक बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंचुरियन, 2016
10 - मार्क बाउचर बनाम जिमबाब्वे, पोटचेफस्ट्रूम, 2006

 


7वीं बार दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 400+ रन
दक्षिण अफ्रीका ऐसी पहली टीम है जोकि वनडे फार्मेट में सातवीं बार 400 से ज्यादा रन बनाने में सफल रही है। भारतीय टीम 6 बार, इंगलैंड पांच बार, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका 2-2 बार ऐसा कर चुकी है। 

 

दोनों देशों की प्लेइंग 11 
दक्षिण अफ्रीका :
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, माइकल नेसर, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड

Content Writer

Jasmeet