SA vs AUS 1st ODI : तेज होगी पिच, जानें वेदर रिपोर्ट और मैच के फैक्ट्स

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2020 - 09:13 PM (IST)

नई दिल्ली : टी-20 सीरीज में 1-2 से हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले वनडे सीरीज में पूरे दमखम से उतरेगी। पर्ल के जिस बोलांड पार्क पर मैच होना है, वहां की पिच तेज गेंदबाजों को खूब मदद करती है। इसी पिच पर वनडे इतिहास का सबसे कम स्कोर 36 रन बना था। दक्षिण अफ्रीका घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठा सकता है तो वहीं, ऑस्टे्रलिया को एक बार फिर अपने मजबूत बल्लेबाजों पर भरोसा करना होगा। मैच भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा। जानें मैच से जुड़े कुछेक फैक्ट्स-

ऐसी रहेगी पिच 


बोलांड की इस पिच पर काफी घास है। इसका फायदा दोनों टीमें उठाना चाहेंगी। इस पिच पर टॉस महत्वपूर्ण होगी। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा रहता है।

ऐसा रहेगा मौसम
बोलांड स्टेडियम में खिली धूप रहेगी। तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हवा 27 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से बहेगी। नमी 39 फीसदी होगी। 

जानें स्टेडियम के कुछ फैक्ट्स
क्षमता : 10000
इसे बोलैंड बैंक पार्क के नाम से जाना जाता है
केडर्स एंड, स्टेबल एंड 
स्थान : पारल, दक्षिण अफ्रीका
----
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (कुल मैच : 12)
पहले बल्लेबाजी करते जीते : 6
पहले गेंदबाजी करते जीते : 5
पहली पारी का औस्त स्कोर : 239
दूसरी पारी का औस्त स्कोर : 172
उच्चतम स्कोर : 353/6 
न्यूनतम स्कोर : 36/10

इन बल्लेबाजों पर रहेगी नजर


अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की बात की जाए तो ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर और एरोन फिंच जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। इसके अलावा स्टीव स्मिथ, लाबुछेन, एलेक्स कैरी भी बढ़ी हिट लगा सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस तेज पिच अपने तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा करेगी। झाय रिचर्डसन, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क जीत दिला सकते हैं।
वहीं, अगर दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो उनकी बॉलिंग लुगी एनगिडी, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी के कारण काफी खतरनाक है। दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान की परिस्थितियां फायदा देंगी। क्विंटम डिकॉक शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन बावुमा, फुलवाक्यो कैसा खेल दिखाते हैं इस पर भी नजरें रहेंगी।

इनमें से चुनी जाएगी टीमें
दक्षिण अफ्रीका :
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर / कप्तान), जामनमैन मालन, टेम्बा बावुमा, जेजे स्मट्स, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, एंडिले फेहलुकवे, बेयूर हेन्ड्रिक्स, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, अनीता महाराज, अनीता नार्की, लूथो सिपामला, काइल वेरिन।

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, आरोन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, मारनस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जंपा, केन रिचर्डसन, मैथ्यू वेड, डी आर्सी शॉर्ट, जोश हेजलवुड, झाई रिचर्डसन।

Jasmeet