World Cup : दक्षिण अफ्रीका ने 8वीं बार बनाए 350+ रन, टॉप स्कोरर, हंडर्ड मैन भी इसी टीम से

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2023 - 10:47 PM (IST)

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम इस विश्व कप में पूरी तरह से छाई हुई है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में बांगलादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 382 रन बनाए और 149 रनों से जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका ऐसी पहली टीम हो गई है जिसने एक ही विश्व कप में 3 बार 350 से ज्यादा रन बनाए हैं। यही नहीं, विश्व कप के टॉप स्कोरर भी डी कॉक हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे डीकॉक इस विश्व कप में 3 शतक लगााकर टॉप स्कोरर बने हुए हैं। देखें रिकॉर्ड- 


 

 

विश्व कप में 350+ स्कोर बतौर टीम
8 - दक्षिण अफ़्रीका
7 - ऑस्ट्रेलिया
4 - भारत
3 - इंग्लैंड
3 - न्यूजीलैंड
2 - वेस्ट इंडीज
2 - श्रीलंका

 

 

मौजूदा विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका
जीत : श्रीलंका को 102 रन से हराया
जीत : ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया
हार : नीदरलैंड्स से 38 रन से हारे
जीत : इंगलैंड को 229 रन से हराया
जीत : बांग्लादेश को 149 रन से हराया

विश्व कप में एक टीम की पारी में सर्वाधिक छक्के
25 - इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर, 2019
19 - विंडीज बनाम जिमबाब्वे, कैनबरा, 2015
19 - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023
19 - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, मुंबई, 2023

 

 

विश्व कप के एक मैच में सर्वाधिक छक्के
33 - इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर, 2019
31 - न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 2015
31 - दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023
25 - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023
24 - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, मुंबई, 2023
दक्षिण अफ्रीका की ओर से 19 छक्के लगाए गए। डिकॉक ने 7, हेनरिक क्लासेन ने 8 तो डेविड मिलर 4 छक्के लगाने मे सफल रहे। बांग्लदेश की ओर से लिटन दास ने एक तो महमूदुल्लाह ने 4 छक्के लगाए। 

 

इस विश्व कप में लगे 19 शतक
बता दें कि क्रिकेट विश्व कप 2015 में अब तक के सर्वाधिक 38 शतक लगे थे। इसके बाद 2019 विश्व कप का आता है जिसमें 34 शतक लगे थे। मौजूदा विश्व कप में 19 शतक लग चुके हैं। यह विश्व कप 23वां मुकाबला है। अभी 25 मुकाबले होने बाकी हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि यह विश्व कप शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देगा। इनमें सबसे ज्यादा 6 शतक तो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने ही लगाए हैं। टीम इंडिया के प्लेयर्स 2 ही शतक लगाने में सफल रहे हैं। 

 

छक्के लगाने में भी टॉप पर
दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व कप में सर्वाधिक छक्के (59) लगाने वाली टीम है। डीकॉक 15, हेनरिक क्लासेन 15, डेविड मिलर 8, मार्को येन्सन 8 छक्के लगा चुके हैं। 

 

 
प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर
दक्षिण अफ्रीका ने पांच में से चार मुकाबले जीतकर प्वाइंट टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया है। पहले नंबर पर भारतीय टीम है जोकि अपने पांचों मुकाबले जीत चुकी है। हालांकि पांच मैचों के बाद दक्षिण अफ्रीका की नेट रन रेट भारत से ज्यादा है। न्यूजीलैंड 5 में से 4 मुकाबले जीतकर तीसरे तो ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर हैं। बांग्लादेश इस हार के साथ प्वाइंट टेबल में 10वें नंबर पर आ गया है। 
 

Content Writer

Jasmeet