SA vs SL : दक्षिण अफ्रीका ने 8वीं बार बनाए 400+ रन, World Cup का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी इनके नाम

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2023 - 09:08 PM (IST)

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 के तहत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम 428 रन बनाने में कामयाब रही। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डी कॉक के अलावा रासी वेन और कप्तान ऐडन मार्करम शतक बनाने में सफल रहे। दक्षिण अफ्रीका ऐसी पहली टीम है जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाए हैं। यही नहीं, विश्व क्रिकेट में ऐसा सिर्फ चौथी बार हुआ है जब एक पारी में तीन बल्लेबाज शतक बनाने में सफल रहे। देखें आंकड़े-  

वह मुकाबले जब दक्षिण अफ्रीका ने 400+ स्कोर बनाए
साल 2005 : 438/9 बनाम ऑस्ट्रेलिया
साल 2006 : 418/5 बनाम जिमबाब्वे
साल 2014 : 439/2 बनाम विंडीज
साल 2014 : 408/5 बनाम विंडीज
साल 2014 : 411/4 बनाम आयरलैंड
साल 2015 : 438/4 बनाम मुंबई
साल 2023 : 416/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया
साल 2023 : 428/5 बनाम श्रीलंका

 

 


एक पारी में एक टीम के लिए 100 रन बनाने वाले 3 खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, जोबर्ग, 2015
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, वानखेड़े, 2015
इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड, अम्स्टेलवीन, 2022
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, दिल्ली 2023*
बता दें कि टीम इंडिया भी 6 बार वनडे फॉर्मेट में 400 से ज्यादा रन बना चुकी है। भारतीय टीम विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलफ इंदौर के मैदान पर 399 रन बनाने में सफल रही थी। अगर वह एक रन और बना देते तो दक्षिण अफ्रीका की बराबरी कर लेते लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने क्रिकेट विश्व कप शुरू होते ही अपनी यह लीड और बढ़ा ली है।

 

 


रासी वैन डेर डुसेन का शतक विश्व कप इतिहास का 200वां शतक है
प्रथम विश्व कप 100 - डेनिस एमिस बनाम भारत, 1975
50वां विश्व कप 100 - मार्क वॉ बनाम न्यूजीलैंड, 1996
100वां विश्व कप 100 - मैथ्यू हेडन बनाम न्यूजीलैंड, 2007
150वां विश्व कप 100 - ब्रेंडन टेलर बनाम आयरलैंड, 2015
200वां विश्व कप 100 - वैन डेर डुसेन बनाम श्रीलंका, 2023
इसी मैच में वैन डेर डुसेन के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम भी शतक बनाने में सफल रहे। इससे विश्व कप में शतकों की संख्या अब 201 हो गई है। 

 

 

 

मैच की बात करें तो दिल्ली की पिच पर दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान टेम्बा बावुमा को जल्द गंवाने के बाद डी कॉक और रासी के कारण जोरदार शुरूआत की। डी कॉक ने तेजी से रन बनाए और 83 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से शतक बनाने में सफल रहे। उनके साथ ही रासी ने भी अपना शतक पूरा किया और दक्षिण अफ्रीका को पहले 34 ओवरों में ही 250 रनों के पास पहुंचा दिया। इसके बाद कप्तान मार्करम ने एक छोर संभाला। उन्होंने हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के साथ मिलकर स्कोर 428 बना दिया। ऐसा 8वीं बार हुआ है जब दक्षिण अफ्रीका ने वनडे में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। बहरहाल, कप्तान मार्करम 106 रन बनाने में सफल रहे।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
दक्षिण अफ्रीका :
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा।
श्रीलंका : कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा।

Content Writer

Jasmeet