इटेलियन ओपन में सबालेंका और पाओलिनी की सनसनीखेज हार

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 03:14 PM (IST)

रोम : इटेलियन ओपन में कई चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिले, जिसमें महिलाओं की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आर्यना सबालेंका और गत चैंपियन जैस्मीन पाओलिनी दोनों बाहर हो गईं। दिन का सबसे बड़ा झटका महिलाओं के सिंगल्स के राउंड ऑफ़ 32 में लगा, जहां दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी सबालेंका ने एक सेट की बढ़त गंवा दी और रोमानिया की सोराना सिस्टिर्या से 2-6, 6-3, 7-5 से हार गईं। 

सिस्टिर्या ने बेसलाइन से सबालेंका के साथ जोरदार मुकाबला किया और नेट की ओर आक्रामक रुख अपनाकर बेलारूस की इस खिलाड़ी को बार-बार परेशान किया, जिससे उन्हें दूसरे सेट के आठवें गेम में एक महत्वपूर्ण‘ब्रेक'हासिल हुआ। सबालेंका को सिस्टिर्या के खेल की विविधता का सामना करने में मुश्किल हुई और उन्होंने लगातार‘अनफोर्स्ड एरर' (बिना दबाव के की गई गलतियां) करना शुरू कर दिया। 

निर्णायक सेट के पांचवें गेम में सिस्टिर्या ने अपने चौथे ‘ब्रेक पॉइंट' के मौके को भुनाते हुए एक और ‘ब्रेक' हासिल किया और फिर अपनी सर्विस के साथ मैच जीत लिया; यह किसी शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ उनके करियर की पहली जीत थी। जीत के बाद सिस्टिर्या ने कहा, 'शीर्ष खिलाड़यिों के खिलाफ आप सिफऱ् सुरक्षित खेल नहीं खेल सकते। वे आपको जीत थाली में परोसकर नहीं देंगी। आपको जीत खुद हासिल करनी पड़ती है।' 

पाओलिनी, जो पिछले राउंड में हार के खतरे से बाल-बाल बची थीं, दो घंटे 41 मिनट तक चले मुकाबले में बेल्जियम की एलिस मटर्ेंस से 4-6, 7-6 (5), 6-3 से हार गईं। मट्रेंस ने दूसरे सेट में तीन ‘मैच पॉइंट' बचाए और फिर शानदार वापसी करते हुए मैच जीत लिया। मट्रेंस के प्रदर्शन का आकलन करते हुए पाओलिनी ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह बहुत ही मजबूत खिलाड़ी हैं। आपको हमेशा एक और गेंद खेलनी पड़ती है। जब वह बचाव करती हैं, तो उनका हाथ बहुत अच्छा चलता है। उनकी सर्विस भी बहुत अच्छी है।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News