अर्जुन तेंदुलकर के ऑक्शन में चुने जाने पर सचिन तेंदुलकर ने दी पहली प्रतिक्रिया

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 04:01 PM (IST)

खेल डैस्क : इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए में खरीदा। 22 साल के अर्जुन पिछले साल भी मुंबई के साथ थे। लेकिन इस बार ऑक्शन में मुंबई द्वारा ही मौका दिए जाने पर अर्जुन का सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने खूब मजाक उड़ाया। अब इस मामले में खुद सचिन तेंदुलकर आगे आए हैं। एक इंटरव्यू में सचिन ने कहा कि जब वह अर्जुन को खेलते हुए देखने जाते हैं तो वह कभी आगे नहीं आते। यहां तक कि अर्जुन के कोच को भी उनके बारे में पता नहीं होता। 

मुंबई इंडियंस, Sachin Tendulkar, first reaction, Arjun Tendulkar, IPL Auction 2022, cricket news in hindi, sports news, Zaheer Khan, अर्जुन तेंदुलकर, सचिन तेंदुलकर

सचिन ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि पिता-माता जब अपने बच्चों को खेलते देखते हैं, तो वे तनावग्रस्त हो जाते हैं और इसलिए मैं अर्जुन को देखने नहीं जाता, क्योंकि मैं चाहता हूं कि उसे क्रिकेट से प्यार करने की स्वतंत्रता हो। वह जो चाहता है उस पर ध्यान केंद्रित करे। उसे खेल पर ध्यान केंद्रित करना है। बता दें कि अर्जुन अब तक घरेलू सर्किट में अंडर-19 और मुंबई के लिए खेल चुके हैं। बाएं हाथ के गेंदबाज और बल्लेबाज अर्जुन ने पिछले साल हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई में पदार्पण किया था। उन्होंने तीन ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लिया।

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इस बार जसप्रीत बुमराह के साथ टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट और डेनियल सैम्स को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। इसके अलावा बुमराह के साथ जोफ्रा आर्चर की जोड़ी बनाई है जोकि मुंबई की गेंदबाजी को और भी खतरनाक बना सकती है। 

मुंबई इंडियंस, Sachin Tendulkar, first reaction, Arjun Tendulkar, IPL Auction 2022, cricket news in hindi, sports news, Zaheer Khan, अर्जुन तेंदुलकर, सचिन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालक निदेशक जहीर खान ने भी बीते दिनों एक इंटरव्यू में गेंदबाजों के चुनाव पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि देखिए, एक बाएं हाथ का बल्लेबाज एक अलग कोण लाता है और यह एक अतिरिक्त लाभ के रूप में काम करता है, इसलिए हम विशेष रूप से बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देख रहे थे और मुझे खुशी है कि यह सब काम कर गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News