सचिन के बेटे अर्जुन ने किया अपने फेवरेट ऑलराउंडर का खुलासा, जीता चुका है वर्ल्ड कप

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 12:09 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने हाल ही में एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान अपने पसंदीदा ऑलराउंडर का खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर सवाव-जवाब सेशन के दौरान अर्जुन ने बताया कि उनका पसंदीदा ऑलराउंडर इंग्लैंड के सुपरस्टार बेन स्टोक्स (Ben Stokes) हैं। स्टोक्स वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने 2019 विश्व कप फाइनल में पहले मैच टाई करवाया था और अंत में अधिक बाउंड्री के कारण न्यूजीलैंड को हार मिली थी। 

अर्जुन तेंदुलकर से जुडी जानकारी 

PunjabKesari, Sachin Tendulkar Son photo, Arjun Tendulkar photo

फेवरेट आलराउंडर के साथ ही अर्जुन ने फैंस के कुछ अन्य सवालों के भी जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने अर्जुन से उनके फेवरेट गेम के बारे में पूछा। इस पर जुनियर तेंदुलकर ने पबजी का नाम लिया। जब उनके पसंदीदा बाएं हाथ के पेसर्स के बारे में पूछा गया अर्जुन ने मिचेल स्टार्क और मिशेल जॉनसन का नाम लिया। 

अर्जुन तेंदुलकर का सवाल-जवाब का सेशन

PunjabKesari, Sachin Tendulkar Son photo, Arjun Tendulkar photo

इसी के साथ ही अर्जुन ने इस दौरान अपनी पसंदीदा महिला क्रिकेटर का भी खुलासा किया। अर्जुन बताया कि इंग्लैंड की डेनियल व्याट उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर है। गौर हो कि कोरोना वायरस के कारण विश्व सहित भारत में भी लाॅकडाउन है। ऐसे में खिलाड़ी अपनी फैंस के साथ सोशन मीडिया के जरिए जुड़ रहे हैं। अर्जुन का ये सवाल-जवाब का सेशन भी इसीलिए रखा गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Related News