वनडे क्रिकेट के पहले दोहरे शतक के 10 साल पूरे, इस शॉट से बनाए थे सर्वाधिक 71 रन

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 01:12 PM (IST)

जालन्धर : वनडे क्रिकेट के लिए 24 फरवरी 2010 का दिन बेहद ऐतिहासिक है। इसी दिन भारत के लीजैंड प्लेयर सचिन तेंदुलकर ने वनडे करियर का दुनिया का पहला दोहरा शतक बनाया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गवालियर के मैदान पर सचिन ने 147 गेंदों पर 25 चौके और तीन छक्कों की मदद से 200 रन बनाकर यह विश्व कीर्तिमान रचा था। खास बात यह रही कि सचिन ने इस दोहरे शतक के दौरान लैग ग्लांस शॉट का बाखूबी इस्तेमाल किया। उन्होंने लैग ग्लांस से ही 9 चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाए।

बहरहाल, गवालियर में खेले गए इस मैच में सचिन के अलावा दिनेश कार्तिक ने 79, युसूफ पठान ने 36 तो महेंद्र सिंह धोनी ने 35 गेंदों में सात चौके और चार छक्कों की बदौलत 68 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 401 रन तक पहुंचाया था। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से केवल एबी डीविलियर्स ही 101 गेंदों में 114 रन की बढ़ी पारी खेल पाए। भारतीय टीम ने यह मैच 153 रन से जीता था। 

ऐसा रहा था अफ्रीकी गेंदबाजों का प्रदर्शन

डेल स्टेन 10-0-89-0
पर्नेल 10-0-95-2
वेन डर मर्वे 10-0-62-1
सीके लंगेवल्ड्ट 10-0-70-0
जेपी डुमिनी 5-0-38-0
जैक कैलिस 5-0-44-0

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं ये खिलाड़ी


सचिन तेंदुलकर- (200*) 24 फरवरी 2010 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  
वीरेंद्र सहवाग- (219) 8 दिसंबर 2011 वेस्टइंडीज के खिलाफ
रोहित शर्मा- (209)  2 नवंबर 2013 आस्ट्रेलिया के खिलाफ 
रोहित शर्मा- (264) 14 नवंबर 2014 श्रीलंका के खिलाफ
रोहित शर्मा- (208*) 13 दिसंबर 2017 श्रीलंका के खिलाफ
क्रिस गेल- (215) 24 फरवरी 2015 जिम्बाम्बे के खिलाफ
मार्टिन गप्टिल- (237*) 22 मार्च 2015 वेस्टइंडीज के खिलाफ 
फखर जमान- (210*)  20 जुलाई, 2018 जिम्बाम्बे के खिलाफ

Jasmeet