स्टोक्स के मामले में सचिन तेंदुलकर बोले ‘हिटिंग द स्टंप्स’ कानून पेश किया जाना चाहिए?

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 03:25 PM (IST)

खेल डैस्क : सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को सिडनी में चौथे एशेज 2021 टेस्ट में क्लीन बोल्ड होने के बावजूद इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के लकी सेव पर मजेदार प्रतिक्रिया व्यक्त की। स्टोक्स ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कैमरून ग्रीन का सामना कर रहे थे जिस दौरान यह घटनाक्रम हुआ। 

तेंदुलकर ने एक चुटीले ट्वीट में अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी शेन वार्न को टैग किया और पूछा कि क्या इस तरह की घटनाओं के लिए सस्टंप मारने’ नामक एक नया कानून लाया जाना चाहिए। उन्होंने टिप्पणी की कि यह गेंदबाजों के लिए ‘निष्पक्ष’ होगा।

तेंदुलकर ने ट्वीट किया- क्या एक कानून पेश किया जाना चाहिए जिसे ‘स्टंप्स को मारना’ कहा जाता है, जब गेंद उन पर लग जाती है, लेकिन बेल्स नहीं हटती ? आप लोगों को क्या लगता है? गेंदबाजों के साथ निष्पक्ष रहें!

 

बता दें कि ऐसा इंगलैंड की पारी के दौरान 31वें ओवर में हुआ। स्टोक्स तब 37 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही गेंद विकेटकीपर के पास गई, जोरदार एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। ऑन-फील्ड अंपायर पॉल रीफेल ने आऊट दिया लेकिन स्टोक्स ने डीआरएस ले लिया। अपने लकी ब्रेक को देखकर ऑलराउंडर जोर जोर से हंसने लगे जबकि मेजबान टीम मायूस हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News