साई प्रणीत हारे, जापान ओपन में भारतीय चुनौती खत्म

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 01:44 PM (IST)

तोक्यो: साई प्रणीत के शनिवार को यहां सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और स्थानीय प्रबल दावेदार केंटो मोमोटा से हारने के बाद भारत की जापान ओपन में चुनौती समाप्त हो गई। भारतीय खिलाड़ी को 45 मिनट तक चले अंतिम चार के मुकाबले में 18-21 12-21 से पराजय का मुंह देखना पड़ा। मोमोटा ने साल के शुरू में सिंगापुर ओपन में भी साई प्रणीत को हराया था।

साई ने शुक्रवार को इंडोनेशिया के टामी सुगियार्तो को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। भारत की महिला एकल में चुनौती पीवी सिंधु के क्वार्टरफाइनल में अकाने यामागुची से हारने के बाद समाप्त हो गई थी। जापान की इस खिलाड़ी ने सिंधु को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में भी हराया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News