IND vs SA : 3 सालों में भारत के लिए डैब्यू करने वाले 21वें प्लेयर बने Sai Sudarshan, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2023 - 08:07 PM (IST)

खेल डैस्क : साईं सुदर्शन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग के मैदान पर पहले वनडे में डैब्यू करने के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले खेलते हुए अर्शदीप के 5 तो आवेश के 4 विकेट के कारण 116 रन पर लुढ़क गई थी। जवाब में साईं सुदर्शन और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत दिला दी। 


सुदर्शन टीम इंडिया के लिए 2021 के बाद से वनडे में डैब्यू करने वाले 21वें प्लेयर बन गए हैं। 2021 में आखिरी बार भारत के लिए क्रुणाल पंड्या ने वनडे में डेब्यू किया था। उसके बाद से प्रसिद्ध कृष्णा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर, कृष्णप्पा गौतम, नितीश राणा, चेतन सकारिया, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, आवेश खान, ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शाहबाज़ अहमद, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, कुलदीप सेन, मुकेश कुमार, तिलक वर्मा, साईं सुदर्शन।

 

 

अपने वनडे डेब्यू में 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय
अजीत वाडेकर (67) बनाम इंग्लैंड, 1974
ब्रिजेश पटेल (82) बनाम इंग्लैंड, 1974
संदीप पाटिल (64) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1980
रमन लांबा (64) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1986
नवजोत सिद्धू (73) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1987
प्रवीण आमरे (55) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1991
सबा करीम (55) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1997
अमय खुरासिया (57) बनाम श्रीलंका, 1999
रॉबिन उथप्पा (86) बनाम इंग्लैंड, 2006
रवीन्द्र जड़ेजा (60*) बनाम श्रीलंका, 2009
अंबाती रायडू (63*) बनाम जिमबाब्वे, 2013
मनीष पांडे (71) बनाम जिमबाब्वे, 2015
केएल राहुल (100*) बनाम जिमबाब्वे, 2016
फ़ैज़ फ़ज़ल (55*) बनाम जिमबाब्वे, 2016
क्रुणाल पंड्या (58*) बनाम इंग्लैंड, 2021
ईशान किशन (59) बनाम श्रीलंका, 2021
साई सुदर्शन (55*) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11  
भारत :
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका : रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी। 
 

Content Writer

Jasmeet