छह सप्ताह में 3 बच्चों के पिता बने फुटबॉलर सैडो बेराहिनो

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 07:19 PM (IST)

जालन्धर : इंगलैंड के फुटबॉलर सैडो बेराहिनो के लिए पिछले छह सप्ताह सरप्राइज से भरे रहे। दरअसल एक-एक कर 3 महिलाएं सामने आई हैं जिन्होंने दावा किया है कि उनकी बच्चे के पिता सैडो हैं। इनमें 2 बच्चियों के जन्म सर्टिफिकेट तक पर सैडो को नाम लिखा है। सैडो के पहले बेटे को 30 मई को बॄमघम के एक अस्पताल में जन्म दिया है 27 साल की स्टेफानिया क्रिस्टोफोरौ ने। स्टेफानिया सैडो की पूर्व मंगेतर बताई जा रही है। दोनों का रिश्ता क्यों टूटा यह अभी साफ नहीं है लेकिन बच्चे के सर्टिफिकेट पर सैडो का नाम होने से यह साफ हो गया है कि उक्त बच्चे के पिता सैडो ही हैं। 
सैडो की पूर्व मंगेतर स्टेफानिया-

सैडो के दूसरे बच्चे को अफ्रीका मूल की एक नर्स ने पैदा किया है। बताया जा रहा है उक्त महिला सैडो की बचपन की दोस्त है। उसने 15 जुलाई को बेटी को जन्म दिया। कानूनी पचड़े के कारण उक्त महिला का नाम सामने नहीं आया है। 

अमरीकी मॉडल चेल्सी है तीसरे बच्चे की मां

इसी तरह 17 जुलाई को सैडो की तीसरी बेटी को वाल्सल के मनोर अस्पताल में जन्म दिया है अमरीकी मॉडल चेल्सी लवलेस ने। चेल्सी ने पिछले साल सैडो को डेट किया था। बच्ची के जन्म सॢटफिकेट पर भी सैडो का नाम लिखा गया है। बता दें कि सीजन में अब तक सिर्फ एक गोल करने वाले सैडो ने तीनों बच्चों को अपने बताने में अभी तक इंकार नहीं किया है।
 

Jasmeet