सायना और श्रीकांत को लगा झटका, नहीं खेल पाएंगे टोक्यो ओलम्पिक

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 03:30 PM (IST)

नई दिल्ली : ओलम्पिक पदक विजेता भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का टोक्यो ओलंपिक में खेलने का सपना टूट गया है। सायना इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं। विश्व बैडमिंटन महासंघ ने इस बात की जानकारी दी है। सायना के साथ-साथ किदांबी श्रीकांत भी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब नहीं हो पाए। 

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने साफ किया कि क्वालीफिकेशन अवधि के अंदर कोई और टूर्नामेंट नहीं होगा और मौजूदा रैंकिंग सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। विश्व के पूर्व नंबर एक पुरूष खिलाड़ी श्रीकांत और लंदन खेलों (2012 ओलंपिक) की कांस्य पदक विजेता सायना की उम्मीदें लगभग उसी वक्त टूट गई थी जब कोविड-19 महामारी के कारण सिंगापुर में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के आखिरी टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था। 

बीडब्ल्यूएफ ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, बीडब्ल्यूएफ पुष्टि कर सकता है कि टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों की क्वालीफाइंग पीरियड के अंदर अब कोई और टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा। उन्होंने बताया, टोक्यो खेलों की क्वालीफाइंग पीरियड आधिकारिक तौर पर 15 जून 2021 को खत्म हो रहा है। ऐसे में मौजूदा रेस टू टोक्यो रैंकिंग लिस्ट में बदलाव नहीं होगा। 

बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थॉमस लुंड ने कहा, ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रक्रिया प्रभावी रूप से बंद हो गई है क्योंकि खिलाड़ियों के लिए अंक अर्जित करने के लिए कोई अतिरिक्त मौके नहीं हैं। भारत के लिए महिला एकल में पीवी सिंधू, पुरुष एकल में बी साई प्रणीत और चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ने क्वालीफिकेशन हासिल किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News