बेहद सुंदर है सायना नेहवाल-पी कश्यप की शादी के इनविटेशन कार्ड

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 04:10 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल स्टार शटलर पी कश्यप के साथ 16 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। ऐसे में इनकी शादी के इनविटेशन कार्ड सामने आ गए हैं। बड़ी बात यह है कि यह इनविटेशन कार्र्ड इन स्टार्स की चमक से काफी दूर है। इन्हें बेहद सादगी के साथ डिजाइन किया गया है। 28 वर्षीय साइना ने खुद ही अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया था। साइना ने बताया था कि 20 दिसंबर से उन्हें प्रीमियर बैडमिंटन लीग खेलनी है और उसके बाद टोक्यो गेम्स के क्वालीफायर्स की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में वह 16 दिसंबर को शादी करेंगी। 


बता दें कि पारुपल्ली और साइना के रिश्ते के बारे में पहले किसी को कानों-कान खबर नहीं थी। इसका खुलासा तब हुआ जब साइना ने खुद आगे आकर शादी के बारे में अपने फैंस को बताया। साइना ने कहा था कि वह करीब 10 साल से पारुपल्ली को जानती है। वह तब से रिलेशनशिप में हैं। वह एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। इस बारे में उन दोनों के परिवारों को अच्छे से जानकारी है।
देखें कार्ड-

 

Jasmeet