श्रीकांत और सिंधू जीते, मलेशिया ओपन से बाहर हुईं साइना

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 09:09 PM (IST)

कुआलालंपुरः स्टार शटलर पीवी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत ने सीधे गेम में जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया लेकिन साइना नेहवाल का सफर 700,000 डालर ईनामी राशि के मलेशिया ओपन वल्र्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट में खत्म हो गया। ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी सिंधू ने मलेशिया की ङ्क्षयग ङ्क्षयग ली को 21-8 21-14 से हराया। अब उनका सामना दुनिया की पूर्व नंबर एक और ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन से होगा जिनके खिलाफ इस भारतीय का जीत का रिकार्ड 5-6 है।            

पुरूष एकल में चौथे वरीय श्रीकांत ने चीनी ताइपे के वांग जु वेई को 36 मिनट में 22-20 21-12 से मात देकर उनके खिलाफ अपना रिकार्ड 3-0 किया। अब गुंटुर के इस 25 वर्षीय खिलाड़ी का सामना कल फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज से होगा। इस भारतीय खिलाड़ी ने इस साल आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में दुनिय के 22 वें नंबर के फ्रांसिसी खिलाड़ी को तीन गेम में पराजित किया था।            

साइना को यामागुची ने हराया
इससे पहले साइना जापान की अकाने यामागुची से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गयीं। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी साइना को दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची ने 21-15, 21-13 से हरा दियाा। पिछले सात मुकाबलों में साइना लगातार छठी बार जापानी खिलाड़ी से हारी हैं। साइना ने 2014 में चाइना ओपन में पहली और आखिरी बार यामागुची को हराया था। यामागुची ने पहले गेम में शानदार शुरूआत करते हुए साइना पर 9-2 से बढ़त बना ली। हालांकि साइना ने अंकों की खाई पाटते हुए मुकाबला 10-11 पर ला दिया, जापानी खिलाड़ी ने फिर से 18-11 की बढ़त बना ली और आखिरकार गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में यामागुची ने एक बार फिर से 8-2 की बढ़त बना ली और गेम जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।     
     

Punjab Kesari