साक्षी ने धोनी संग मनाया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 09:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। धोनी की पत्नी साक्षी आज 32 वर्ष की हो गई और उन्होंने अपना यह जन्मदिन बेहद ही खास तरीके से मनाया है। जन्मदिन मनाने के लिए साक्षी परिवार के साथ दुबई में गई हुई हैं। 

दरअसल पिछले दिनों साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह धोनी और बेटी जीवा के साथ दिखाई दे रही थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि धोनी आईपीएल की थकान मिटाने के लिए परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए दुबई जा रहे हैं लेकिन धोनी अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाने के लिए गए हुए हैं। 

साक्षी धोनी के जन्मदिन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वायरल तस्वीर में काफी बड़ा केक दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में साक्षी के साथ धोनी भी दिखाई दे रहें हैं वह अपनी बेटी जीवा को गोद में लिए हुए खड़े हुए हैं। उनकी इस फोटो को फैंस खूब शेयर कर रहें हैं। 

गौर हो कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खराब सीज़न होने के बाद साक्षी ने सीएसके के फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक पत्र भी लिखा। इसमें उन्होंने टीम के अच्छे समय आने की बात की थी और लिखा था कि सीएसके की टीम एक परिवार की तरह है।

Raj chaurasiya