बेटी जीवा के बाद वायरल हुआ मां साक्षी के डांस का वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 04:50 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपनी सहेली पूर्णा पटेल की शादी में डांस करती नजर आईं। स्टेज पर उनके इस डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पूर्णा पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता प्रफुल पटेल की बेटी हैं। 

साक्षी धोनी ने पूर्णा के लिए फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' पर स्पेशल परफॉर्मेंस दिया। यह गाना फिल्म में काजोल पर फिल्माया गया है। साक्षी ने इस गाने पर परफॉर्म कर अपनी बेस्टफ्रेंड पूर्णा को खास तोहफा दिया। पूर्णा की शादी के संगीत समारोह में धोनी अपनी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ शामिल हुए थे। उनके अलावा भी कई क्रिकेटर इस फंक्शन में मौजूद थे। जहीर खान और उनकी वाइफ सागरिका घाटगे, युवराज सिंह और इरफान पठान भी इस समारोह में शामिल हुए थे।

जीवा ने भी किया डांस
साक्षी से पहले उनकी बेटी जीवा धोनी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में जहां एक तरफ जीवा मस्ती के मूड में डांस कर रही हैं तो वहीं साइड में खड़े धोनी उन्हें देख रहे थे। अगर ये कहा जाए कि वो जिवा की फेवरेट मासी हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। धोनी अपने पूरे परिवार के साथ संगीत फंक्शन में नजर आए और उन्होंने सभी के साथ खूब मस्ती भी की।

 

Rahul