आर्मी मैन धोनी को घर लौटने पर पत्नी साक्षी देगी खुशखबरी

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 09:55 PM (IST)

नर्ई दिल्ली : क्रिकेट विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर न जाकर आर्मी की ट्रेनिंग ले रहे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को घर वापसी पर खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो डाली है जिसे देखकर धोनी काफी खुश होंगे। साक्षी ने अपनी इस फोटो में लाल रंग की जीप चेरोकी की फोटो डाली हैं। इसमें उन्होंने लिखा है कि माही आपके लिए रेड बीस्ट इंतजार कर रही हैं। साक्षी द्वारा डाली गई इस फोटो को दो घंटों में ही करीब दो लाख लाइक मिल गए थे। 

महेंद्र सिंह धोनी जीप की खासियत

छह सिलेंडर वाली 6417 सीसी इस कार में 468 बीएचपी की पावर है। सबसे खास बात यह है कि इसमें आठ गियर हैं। इसका फ्यूल टैंक 93.5 लीटर का है। इसमें पांच लोगों के बैठने की व्यवस्था है। डिस्क ब्रेक वाली इस जीप में शानदार अलॉय व्हील भी दिखते हैं। यह गाड़ी अब तक छठ ही रंगों में आती हैं। इसकी कीमत 1.07 करोड़ रुपए तक जाती है।

गाड़ी के मॉडलों की कीमत


ग्रैंड चेरोकी लिमिटेड डीजल 75.15 लाख
ग्रैंड चेरोकी शिखर सम्मेलन डीजल 85.15 लाख
ग्रैंड चेरोकी एसआरटी 1.07 करोड़ से शुरू

Jasmeet