चार महीने की प्रेग्रेंट हैं साक्षी धोनी, रैना की पत्नी ने किया खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 03:53 PM (IST)

खेल डैस्क : महेंद्र सिंह धोनी दोबारा पिता बनेंगे। बीते दिनों चेन्नई सुपर किंग्स को आई.पी.एल. का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी जीत के जश्र के दौरान पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मैदान पर दिखे थे। इस दौरान सभी फैंस की नजरें बार-बार साक्षी धोनी पर जा रही थीं। इसी बीच चेन्नई के ही सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने कंफर्म कर दिया कि साक्षी चार महीने की प्रेग्रेंट हैं। यानी आगामी आई.पी.एल. 2022 के दौरान पिता बन सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के वेग्स खामे को लीड करने वाले साक्षी धोनी अक्सर आई.पी.एल. के दौरान स्टैंड में चहकती हुई दिखती थीं। लेकिन आई.पी.एल. में उनकी मौजूदगी काफी कम दिखी। आई.पी.एल. फाइनल के दौरान भी जब उनपर नजरें गईं तो फैंस कयास लगाने लगे की धोनी फिर से पिता बनने वाले हैं। मैच के जश्र के वक्त धोनी और रैना के पूरे परिवार ने संयुक्त फोटो भी खिंचवाए थे। इस दौरान साक्षी बार-बार धोनी के पीछे छिपती दिख रही थीं।

बता दें कि धोनी और साक्षी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के परिवार वाले एक-दूसरे के घर आते-जाते रहते थे। लेकिन फिर साक्षी के पिता का किसी और शहर में तबादला हो गया। कई सालों बाद धोनी जब भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने लगे तो एक होटल में अचानक उनकी साक्षी से मुलाकात हुई। साक्षी उसी होटल में मैनेजमैंट की ट्रेनिंग ले रही थीं।

Content Writer

Jasmeet