देखें तस्वीरें, साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ यूं मनाया जन्‍मदिन

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 02:58 PM (IST)

नई दिल्ली:  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) से संन्यास ले चुके हैं, इस दौरान वह इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी के लिए आज का दिन बेहद खास हैं क्यों कि आज यानि कि 20 नवंबर को उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) का जन्मदिन है। 

धोनी और साक्षी की तस्वीरें 

इसी दौरान उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। इस तस्वीरों में धोनी, साक्षी के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और साक्षी केक काट रही हैं कि तभी धोनी बहुत प्यार से उन्हें केक काट खिलाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीरों पर लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

बता दें कि धोनी और साक्षी अक्सर ही अपने फैंस के साथ कुछ वीडियो और फोटोस शेयर करते रहते हैं। इससे पहले भी एक वीडियो तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें धोनी बॉलीवुड फिल्म देशी ब्वॉयज (Desi Boys) के गाने झक मारके पर नाचते हुए दिखाई दिए थे। इस वीडियो में साक्षी भी नजर आई थी जो कि धोनी का डांस देखकर हंसकर लोटपोट होते हुए दिख रही थीं।

Jasmeet