साक्षी धोनी हुई 32 साल की, देखें उनकी 10 इंस्टाग्राम फोटोज जिन्होंने दुनिया को चौकाया

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 02:41 PM (IST)

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी 32 साल की हो गई हैं। 19 नवंबर को उन्होंने फैमिली फ्रैंड्स के साथ ग्रैंड सेलिब्रेशन कर अपना जन्मदिन मनाया। साक्षी और धोनी की शादी 2010 में हुई थी। तब से वह एक दूसरे के साथ मजबूती के साथ खड़े हुए हैं। आइए आपको साक्षी के जन्मदिन पर उन 10 इंस्टाग्राम मोंमेट्स की ओर ले जाते हैं जिन्होंने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को खूब चौकाया।

सीएसके के हैल्मेट में साक्षी
साक्षी धोनी ने अगस्त 2017 में चेन्नई सुपर किंग्स का हेल्मेट पहनकर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। चेन्नई सुपर किंग्स तब दो साल का बैन झेल रही थी लेकिन साक्षी ने चेन्नई टीम के प्रति अपना प्यार दिखाते हुए यह फोटो जैसे ही शेयर की। सोशल मीडिया पर चेन्नई की मजबूत वापसी की खबरें फायरल हो गईं। साक्षी की उक्त फोटो को 11 लाख से ज्यादा लाइक मिले थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

 

साक्षी धोनी बेटी जीवा के साथ
साक्षी ने अप्रैल 2018 में बेटी जीवा के साथ एक मजेदार फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फोटो में मां-बेटी तस्वीर के लिए पॉट बनाए हुए नजर आ रहे हैं। साक्षी की उक्त फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। उक्त फोटो को करीब 35 लाख लाइक मिले थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

 

धोनी के साथ
साक्षी ने जुलाई 2018 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें महेंद्र सिंह धोनी लंबे अर्से बाद कुत्र्ता पायजामा में दिखे थे। क्रिकेट फैंस ने उक्त फोटो को खूब पसंद किया। इंस्टाग्राम पर ही इसके 40 लाख से ज्यादा लाइक थे।

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

 

साक्षी धोनी के स्कूल की फोटो
साक्षी ने अक्तूबर 2019 में अपने स्कूल के दिनों की फोटो शेयर की थी। इसमें साक्षी अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही थी। स्कूल के सूट में नीले रंग की कोटी और हरे रंग के स्कार्फ में खड़ी साक्षी काफी सुंदर दिखती हैं। साक्षी ने उक्त फोटो शेयर कर लिखा था- गोल्डन डेज। साक्षी की उक्त फोटो को करीब 25 लाख लाइक मिले थे।

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

 

धोनी के साथ साक्षी
साक्षी ने 28 जनवरी 2020 को पति धोनी के साथ फोटो शेयर की। वल्र्ड कप के बाद से धोनी क्रिकेट फैंस की नजरों से दूर थे। एक फंक्शन के दौरान साक्षी ने धोनी की झलक दिखाई तो सोशल मीडिया पर उनकी खूब प्रशंसा हुई। धोनी-साक्षी की उक्त फोटो को करीब 70 लाख लाइक मिले थे।

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

 

जंगल सफारी धोनी के साथ
31 जनवरी 2020 को साक्षी पति धोनी व परिवार के साथ जंगल सफारी पर निकली। इस दौरान धोनी द्वारा साक्षी की कमीज के बटन टाई करने की फोटो खूब वायरल हुई। उक्त फोटो को 57 लाख से ज्यादा लाइक मिले।

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

 

धोनी के पैर चबाते की फोटो
19 अप्रैल 2020 को साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ बैड रूम की जो फोटो शेयर की उसकी खूब चर्चा हुई। उक्त फोटो में बैड पर लेटे धोनी के साक्षी पैर चबाते हुई दिखी। फोटो के साथ मजेदार कैप्शन थी। वह समय जब आप मिस्टर स्वीटी से ध्यान पाना चाहते हो। वीडियो गेम बनाम पत्नी। डिस्क्लेमर : सिर्फ हमारे करीबी दोस्त ही इस फोटो को समझ सकते हैं। साक्षी की उक्त फोटो को 76 लाख से भी ज्यादा लाइक मिले थे।

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

 

पांड्या ब्रदर्स के साथ धोनी
साक्षी ने 21 जुलाई 2020 को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की जिसमें धोनी, बेटी जीवा के अलावा पांड्या ब्रदर्स और उनकी फैमिली दिख रही थी। साक्षी की उक्त फोटो खूब वायरल हुई। इसे 79 लाख लाइक मिले।

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

 

छोटे बच्चे के साथ जीवा
साक्षी ने 10 अगस्त 2020 को जीवा की गोद में एक बच्ची की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी तो चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया। साक्षी बच्चे को गोद में लिए उसके बाल संवारती हुई दिखी। फोटो पोस्ट होते ही क्रिकेट फैंस में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि उक्त बच्चा कौन है। कुछेक फैंस ने कयास लगाए कि यह हार्दिकपांड्या का बेटा अगस्तया हो सकता है। साक्षी की उक्त फोटो को 72 लाख से ज्यादा लाइक मिले थे।

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

 

चेन्नई के लिए लिखा नोट
आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही राऊंड में बाहर हो गई। चेन्नई का यह सबसे खराब प्रदर्शन था। इस पर साक्षी ने एक इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया। नोट में साक्षी ने चेन्नई की हार का बुरा लेकिन आगे बढऩे के लिए पे्ररक बताया। साक्षी की उक्त पोस्ट को करीब 25 लाख लाइक मिले थे।

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

Jasmeet