साक्षी ने शादी के 8 साल बाद किया खुलासा, इस क्रिकेटर की वजह से हुई धोनी से मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 04:12 PM (IST)

नई दिल्लीः  भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जादुई कप्तानी कर चुके महेंद्र सिंह धोनी ने 19 नवंबर अपनी पत्नी साक्षी धोनी का 30वां जन्मदिन मनाया। दोनों की जोड़ी क्रिकेट जगत में सबसे प्यारी जोड़ी के तौर पर देखी जाती है। इस जोड़ी की प्रेम कहानी में लोग काफी दिलचस्पी भी लेते हैं। वहीं, साक्षी ने अब उस इंसान का खुलासा किया है, जिसके कारण उनकी मुलाकात धोनी से हुई।

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर रॉबिन उथप्पा और उनकी पत्नी शीतल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए साक्षी ने बताया कि वह रॉबिन उथप्पा ही हैं, जिनकी वजह से धोनी उनके जीवन में आए। साक्षी ने इसके लिए रॉबिन को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने बताया कि रॉबिन उथप्पा की वजह से ही वह और धोनी साथ हैं। साक्षी सिंह धोनी ने उथप्पा और उनकी पत्नी शीतल के साथ अपनी तस्वीर करते हुए लिखा- "इनका शुक्रिया, जिसकी वजह से माही और मैं एक साथ हैं। रॉबिन और शीतल से मिलना सचमुच ग्रेट था। शीतल यू आर लुकिंग हॉट।"

धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई, 2010 को हुई थी। उनकी एक बेटी है जिसका नाम जीवा है। धोनी और साक्षी की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। कोलकाता में भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। धोनी की बायोपिक 'एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी' में भी धोनी और साक्षी की मुलाकात का जिक्र किया गया है।


 

Rahul