धोनी आए सामने, बोले- पोकर और क्रिकेट में समान रोमांच, दबाव और प्रतिस्पर्धा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 12:11 PM (IST)

नई दिल्ली : पोकर से जुड़े एक ऑनलाइन पोर्टल के ब्रॉन्ड एंबेसडर बने महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वह खुश है क्योंकि पोकर और क्रिकेट में समान रोमांच, दबाव और प्रतिस्पर्धा होती है। पिछले कुछ वर्षों में लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है जब वे ऑनलाइन पोकर के बारे में सोच रहे हैं। ऑनलाइन पोकर जैसे कौशल के किसी भी खेल को रणनीतिक रूप से खेलना और जिम्मेदारी से खेलना आवश्यक है। धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से इसे एक खेल के रूप में पहचाना जा रहा है। 

बता दें कि बीते लंबे समय से धोनी टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच क्रिकेट विश्व कप के दौरान ही खेला था। इसके बाद वेस्टइंडीज टूर पर भी उनका नाम सामने नहीं आया। अप्रैल महीने में उनके फैंस आश्वस्त थे कि वह आईपीएल में दिखेंगे लेकिन कोरोना काल के चलते यह भी संभव नहीं हो पाया। 

सुशांत सिंह राजपूत मामले पर अभी भी चुप्पी साधी

धोनी भले ही लंबे समय बाद किसी प्रोग्राम में दिखे हैं लेकिन सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनकी चुप्पी अभी भी बरकरार है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत राजपूत ने बीते दिनों सुसाइड कर लिया था। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी में मुख्य किरदार निभाया था। उक्त फिल्म बहुत मकबूल हुई थी। सुशांत की मौत पर धोनी की प्रतिक्रिया सामने न आने पर फैंस भी हैरान हैं।

Jasmeet