CSK ने कर दी बड़ी गलती, समीर रिजवी लगातार 2 मैच जिताकर बने दिल्ली कैपिटल्स के हीरो

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 04:34 PM (IST)

नई दिल्ली: IPL 2026 में Sameer Rizvi शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हुए रिजवी ने लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच जीतकर टीम को जीत दिलाई है। उनकी शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें सीजन का बड़ा मैच विनर बना दिया है।

CSK की बड़ी भूल, दिल्ली को मिला फायदा

समीर रिजवी को IPL 2024 की नीलामी में Chennai Super Kings ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन एक साल बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बाद Delhi Capitals ने उन्हें सिर्फ 95 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया। अब वही खिलाड़ी दिल्ली के लिए मैच विनर साबित हो रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस CSK को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

मुंबई के खिलाफ खेली तूफानी पारी, ऑरेंज कैप पर कब्जा

Mumbai Indians के खिलाफ 163 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम मुश्किल में थी, लेकिन रिजवी ने 51 गेंदों पर 90 रनों की शानदार पारी खेलकर मैच पलट दिया। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। इससे पहले उन्होंने लखनऊ के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाए थे। लगातार दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के दम पर अब रिजवी ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं।

अपनी कमजोरी पर ऐसे किया काम

अपनी सफलता पर रिजवी ने कहा, 'मुझे तेज गेंदबाजों के खिलाफ पहले दिक्कत होती थी, इसलिए मैंने पूरे साल उसी पर मेहनत की। अब मैं मैच की स्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करने की कोशिश करता हूं और टीम के लिए मैच खत्म करना चाहता हूं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News