युवराज सिंह संधू और अर्जुन प्रसाद ने J&K Open Golf में बढ़त कायम की

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 10:15 PM (IST)

जम्मू : युवराज सिंह संधू और अर्जुन प्रसाद जम्मू-कश्मीर ओपन 2022 गोल्फ प्रतियोगिता के पहले दिन के खेल के बाद बुधवार को यहां संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। जम्मू-कश्मीर पर्यटन के समर्थन से जम्मू तवी गोल्फ कोर्स पर आयोजित इस प्रतियोगिता में संधू और अर्जुन ने 3 अंडर 69 के कार्ड से शानदार शुरुआत दी।

पांच खिलाड़ी 2 अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। इसमें दिल्ली के शमीम खान, चंडीगढ़ के हरेंद्र गुप्ता, बेंगलुरु के खलिन जोशी, लखनऊ के संजीव कुमार और बांग्लादेश के जमाल हुसैन शामिल है। इस स्थल पर पीजीटीआई की शुरुआती प्रतियोगिता में अन्य प्रमुख नामों में राशिद खान (72) संयुक्त 10वें, उदयन माने (73) संयुक्त 19वें, गत चैंपियन हनी बैसोया (74) संयुक्त 26वें और मनु गंडास (75) संयुक्त 32वें स्थान पर है।

संधू ने कहा लैडरबोर्ड पर टॉप करने के बाद कहा- आज मैं कुछ फेयरवे से चूक गया लेकिन मैंने उन परिस्थितियों में खुद को अच्छी तरह से मैनेज किया। यह एक कड़ा कोर्स है और यहां सही टी शॉट्स चाहिए। 

वहीं, अर्जुन ने कहा- शुरुआत में परिस्थितियों का आकलन करने के बाद मुझे पता था कि अंडर-बराबर स्कोर यहां वास्तव में अच्छी शुरुआत होगी। इसलिए मैं जम्मू तवी गोल्फ कोर्स में अपनी पहली आउटिंग के अपने प्रयास से काफी खुश हूं।

Content Writer

Jasmeet