सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार विम्बलडन के पहले दौर से बाहर

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2022 - 06:33 PM (IST)

विम्बलडन : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने आखिरी विम्बलडन में चेक गणराज्य की लूसी राडेका के साथ पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई। सानिया और लूसी को पोलैंड की मैगडलीना फ्रेंच और ब्राजील की बीत्रोज हदाद माइया ने 4.6, 6.4, 6.2 से हराया। 

सानिया ने यहां 2015 में मार्तिना हिंगिस के साथ पहली बार युगल खिताब जीता था। पिछले साल वह मिश्रित युगल के तीसरे दौर में हार गई थी। अभी उन्हें मिश्रित युगल में क्रोएशिया के मेट पेविच के साथ खेलना है। दोनों का सामना पहले दौर में नटेला डी और डेविड वेगा हर्नांडिज से होगा। 

Content Writer

Sanjeev