सानिया मिर्जा ने ली भारतीय लड़की से शादी करने पर हसन अली पर चुटकी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 02:05 PM (IST)

नई दिल्ली : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने दुबई के एक होटल में हरियाणा के नूंह की रहने वाली शामिया आरजू के साथ निकाह कर लिया। निकाह से पहले हसन अली ने अपनी बैचलर पार्टी की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें एक तस्वीर में अकेले कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हसन अली ने कैप्शन दी थी- बैचलर जिंदगी की आखिरी रात, अब आगे देखते हैं। अब इन्हीं फोटोज पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी चुटकी ली है। सानिया ने हसन अली को शादी की मुबारकबाद देते हुए लिखा- बधाई हो हसन अली आप दोनों जिंदगीभर खुश रहे हम यह कामना करते हैं, इस बार आपको हमें नंदों जैसा ट्रीट करना होगा।

बता दें कि भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी एक दशक पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी की थी। सानिया को इस शादी के बाद खूब विरोध झेलना पड़ा था। ऐसे में लोग इस बात की प्रतीक्षा में थे कि पाकिस्तान क्रिकेटरों द्वारा एक और भारतीय लड़की के साथ शादी करने पर सानिया क्या प्रतिक्रिया देंगी। लेकिन सानिया ने अपने मस्तमौला अंदाज में एक बार फिर से हंसी मजाक वाला जोक पोस्ट कर माहौल संभाल लिया। 

फ्लाइट इंजीनियर हैं शामिया आरजू


शामिया अमीरात एयरलाइंस में फ्लाइट इंजीनियर हैं। हसन और शामिया की पहली मुलाकात एक फ्लाइट के दौरान ही हुई थी। हालांकि दोनों ने लव नहीं बल्कि अरेंज मैरिज की है। दरअसल शामिया के पिता के परदादा दो भाई थे। इनमें से एक पाकिस्तान चले गए थे। शामिया का परिवार अभी भी पाकिस्तान रहते अपने रिश्तेदारों के टच में था। उन्हीं रिश्तेदारों के चलते यह रिश्ता परवान चढ़ा।

Jasmeet