घर पर इंटेंस वर्कआउट करती नजर आई टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, देखें वीडियो

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2020 - 02:40 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : कोरोना वायरस के कारण ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी अभी घरों में हैं और खुद को फिर रखने के लिए घर पर ही एक्सरसाइज कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इंटेंस वर्कआउट करती हुई नजर आई। इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

सानिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, आप कड़ी मेहनत करते हैं, आप कठिन खेल खेलते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सानिया डम्ब्ल्स और केटलबेल की मदद से एक्सरसाइज करती नजर आई। इस वीडियो को उनके हजारों फैंस ने लाइक किया है और कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया दी है। सानिया कोरोना वायरस महामारी के कारण घर पर ही रह कर 2021 तोक्यो ओलंपिक की तैयारियां कर रही है। 

 

View this post on Instagram

You work hard you play harder 😉

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on

सानिया ने इस बारे में एक समाचार पत्र से बात करते हुए कहा कि, मैं वास्तव में अपने चौथे ओलंपिक में जाने और घर में पदक लाने के लिए उत्सुक हूं जो रियो 2016 में रह गया था। गौर हो कि सानिया 25 जुलाई से शुरू होने वाले पांच दिवसीय एयरबीएनबी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम का हिस्सा होंगी जिसमें 100 अन्य ओलंपियन और पैरालिंपियन हिस्सा लेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News