‘बेबी’ की वीडियो देख इमोशनल हुई सानिया मिर्जा, ट्विटर पर लिखा- मेरी आंखों में आंसू हैं

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 08:03 PM (IST)

जालन्धर : भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा बीते महीने ही बेटे इजहान की मां बनी है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ ब्याही सानिया के घर 8 साल बाद बच्चे की किलकारी गूंजी है। ऐसे में बच्चे के प्रति उनका प्यार उमडऩा स्वभाविक है। इसी कड़ी में मातृत्व का पूरा सुख लेते हुए सानिया ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक वाक्या अपने फैंस के साथ शेयर किया है। दरअसल सानिया ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक दिव्यांग बच्चा अपनी मां की आवाज पहली बार सुनने पर रिएक्शन देता दिखता है।

उक्त वीडियो में लवली लायर नाम के एक ट्विटर अकाऊंट पर पोस्ट हुई है। जिसमें एक दिव्यांग बच्चा टेक्नोलॉजी की मदद से पहली बार अपनी मां की आवाज सुनता है। मां की आवाज सुनकर बच्चे के जो हावभाव होते हैं उसने सानिया को इमोश्रल कर दिया। सानिया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरी आंखों में आंसू हैं। 
देखें वीडियो-

Jasmeet