सानिया मिर्जा ने बेटे इजान संग शेयर की तस्वीर, बताया कैसा है अनुभव
punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 05:17 PM (IST)
स्पोटर्स डेस्क: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हाल ही में हैदराबाद में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद से ही सानिया के बेटे की तस्वीर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। लेकिन मां बनने का अनुभव कैसा है, ये हाल ही में सानिया ने बेटे संग खास तस्वीर शेयर करके बताया। सानिया ने अपने बेटे इजान मलिक मिर्जा के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर फैंस के बीच शेयर की है।
#Moments 💖🤱🏽👼🏽 #Allhamdulillah pic.twitter.com/f9x867lW5n
— Sania Mirza (@MirzaSania) November 21, 2018
सानिया इन दिनों अपने बेटे इजान मिर्जा मलिक के साथ समय बिता रही हैं। बीते दिनों सानिया ने फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की गई। बर्थडे बैश में उनके पति शोएब मलिक, बहन अनम मिर्जा, पैरेंट्स इमरान मिर्जा और नासिमा मिर्जा शामिल थे।
सानिया का पूरा दिन अपने परिवार के बीच बेटे के साथ बीत रहा है, लेकिन अपने जन्मदिन वाले दिन से ही उन्होंने टेनिस कोर्ट में लौटने का भी सोचा है और खुद की फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया है। इसी के चलते वो मां बनने के बाद पहली बार जिम में पसीना बहाते नजर आई हैं
सानिया ने ट्वीटर पर पोस्ट की जिम सेशन की फोटो
Went to the gym after weeks/months yesterday first times since I had my baby.. I was excited like a kid in a candy shop 😀 it’s going to be one lonnggg and fun road back mentally and physically !!gotta start somewhere so why not on my birthday 😉 💪🏽 #Day1 pic.twitter.com/Hb54wLoieD
— Sania Mirza (@MirzaSania) November 16, 2018
टेनिस कोर्ट में वापसी करने के लिहाज से सानिया ने अब अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बाकायदा इसकी शुरुआत भी कर दी है। इसके लिए उन्होंने अपने जन्मदिन की तारीख को चुना। सानिया ने जिम में जाकर कुछ एक्सरसाइज की और पसीना बहाया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने हाथ में डंबल्स ले रखे हैं। इस फोटो के साथ सानिया ने लिखा, कल मैं कई हफ्तों और महीनों के बाद जिम में गई। मैं उस बच्चे की तरह उत्साहित थी, जो किसी कैंडी शॉप पर खड़ा होता है। मुझे कहीं से शुरुआत करनी थी, तो मैंने सोचा क्यों ना मेरे जन्मदिन से ही शुरुआत करूं।