कभी जारी हुआ फतवा तो कभी धर्म के नाम पर झेलनी पड़ी मुसीबतें, फिर भी नहीं हारीं सानिया

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 01:11 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने करियर में कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते, लेकिन जब उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की तो उन्हें लोगों की आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा। 

पहली मुलाकात में शोएब को आ गई पसंद
sania mirza image

सानिया और मलिक पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया के होबार्ट शहर में एक रेस्त्रां में मिले थे। पहली मुलाकात के बाद ही शोएब का दिल सानिया के लिए धड़कने लगा और वह उनसे मिलने के बहाने ढूंढने लगे। 2010 में सानिया होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) में टूर्नामेंट खेलनी गईं थीं और शोएब भी अपनी टीम के साथ वहीं थे। तब सानिया और शोएब की फिर से मुलाकात हुई और जब सानिया और शोएब की दोस्ती की खबर सानिया के पिता को लगी तो उन्होंने शोएब को डिनर पर बुला लिया। इसके बाद शोएब और सानिया एक-दूसरे के काफी क्लोज हो गए।

कई बार झेलनी पड़ी परेशानियां पर हारी नहीं
sania mirza image

दोनों ने 12 अप्रैल, 2010 को शादी की। लोगों को यह जोड़ी पसंद नहीं आई। खासकर, भारतीय फैन्स उनसे निराश दिखे। शोएब मलिक के साथ शादी रचाने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। अपने करियर के दौरान अनेको बार सानिया को विवादों का सामना करना पड़ा। कभी टेनिस मैचों के दौरान छोटी ड्रेस पहनने को लेकर तो कभी कुछ दूसरी बातों को लेकर। छोटी ड्रेस पहनने को लेकर मुस्लिम संगठनों ने उनकी काफी आलोचना की। उनके खिलाफ फतवा तक जारी कर दिया गया था। सानिया पर तिरंगे के अपमान के भी आरोप लगे। इस मामले में उन पर केस भी दर्ज हुआ। मगर सानिया मिर्जा कभी किसी विवाद से विचलित नहीं हुईं और अपने करियर को लेकर आगे बढ़ती गईं।


sania mirza image

फिलहाल, सानिया मिर्जा अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम इजहान रखा है। सानिया मिर्जा महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण हैं, जिन्होंने कठिनाइयों का डटकर मुकाबला किया और अपने सपनों को हासिल किया।


sania mirza image

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News