धोनी के संन्यास पर पहली बार बोली सानिया मिर्जा, कहा- माही मेरे पति की याद दिलाते हैं

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 01:29 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को शाम 7.29 पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेस से संन्यास की घोषणा की। अब वह सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ही खेलते हुए दिखाई देंगे। धोनी के संन्यास के ऐलान के बाद हर कोई ट्वीट कर रहा है। ऐसे में भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मर्जा ने माही के संन्यास के ऊपर प्रतिक्रिया दी है। 


दरअसल, सानिया ने एक खेल बेवसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'एम एस धोनी को फेयरवेल मैच मिलना चाहिए था, अगर वो ऐसा चाहते थे। हालांकि उन्होंने चुपचाप संन्यास का ऐलान कर दिया और यही चीज उन्हें औरों से अलग बनाती है। धोनी ने मैदान में जो किया उसके मायने ज्यादा हैं, ना कि एक फेयरवेल मैच के।


सानिया ने कहा, 'एम एस धोनी वास्तव में मुझे मेरे हसबैंड शोएब मलिक की याद दिलाते हैं, खासकर पर्सनैलिटी के मामले में। मैदान में दोनों ही खिलाड़ी काफी शांत रहते हैं। कई मायनों में एम एस धोनी बिल्कुल शोएब मलिक की ही तरह हैं।' 'ये मेरे लिए काफी सम्मान की बात है कि जिस एरा में आप आए उसी एरा में मैं भी उसी देश के लिए एक खिलाड़ी हूं। आपने देश के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए आपका आभार।'


सानिया ने आगे कहा, मेरे हिसाब से वो इतने बड़े स्तर के खिलाड़ी हैं, कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनकी इतनी उपलब्धियां हैं, इसीलिए उन्होंने कहा कि मैं चुपचाप संन्यास लूंगा। उनकी यही चीज उन्हें कैप्टन कूल बनाती है, यही चीज उन्हें धोनी बनाती है। उन्होंने ना केवल अपने लिए बल्कि अपने देश के लिए काफी कुछ हासिल किया है।'

neel