''मैं लोगों को उकसाता था'', कमेंट्री पैनल से बाहर होने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 02:58 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में कमेंट्री पैनल से बाहर रहने को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उनके सीधे और बेबाक अंदाज का इस फैसले पर असर पड़ा हो सकता है। एक इंटरव्यू के दौरान मांजरेकर ने स्वीकार किया कि उनकी कमेंट्री अक्सर दर्शकों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा करती थी।
'मैं लोगों को उकसाता था'
मांजरेकर ने साफ तौर पर कहा, 'शायद यही एक वजह है कि मैं इस बार पैनल में नहीं हूं। हां, मैं लोगों को उकसाता था।' उन्होंने यह भी माना कि दर्शकों को भी कभी-कभी उनके जैसे कमेंटेटर से ब्रेक की जरूरत होती है। 'दर्शकों को भी मुझसे थोड़ा ब्रेक देना जरूरी था।'
बेबाक अंदाज बना कारण
मांजरेकर की पहचान हमेशा से साफ-सुथरी और बेबाक राय देने वाले कमेंटेटर के रूप में रही है। उन्होंने खुद माना कि उनका यह अंदाज कई बार विवादों का कारण बना और लोगों की राय बंटी रही।
लगातार ट्रैवल से हुई थकान
सिर्फ कमेंट्री स्टाइल ही नहीं, बल्कि लगातार ट्रैवल भी उनके इस फैसले की बड़ी वजह रहा। उन्होंने बताया कि एक IPL सीजन में उन्होंने 46 फ्लाइट्स ली थीं, जिससे उनका जीवन पूरी तरह असंतुलित हो गया था। 'मैं एक जगह से दूसरी जगह जा रहा था, ऐसा लग रहा था जैसे जिंदगी ‘जॉम्बीलैंड’ बन गई हो।'
अब संतुलित जीवन पर फोकस
मांजरेकर ने कहा कि अब वह अपने जीवन में संतुलन लाना चाहते हैं और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने ट्रैवल कम कर दिया है और अब केवल जरूरी चीजों पर ध्यान दे रहे हैं, ताकि बेहतर लाइफस्टाइल बनाए रख सकें।

