संजू सैमसन IPL में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले भारतीय बने, सुरेश रैना का रिकॉर्ड टूटा

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 04:24 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में शुरूआत हिकअप्स के बाद शानदार फॉर्म में नजर आए संजू सैमसन का बल्लेबाज गुजरात टाइटंस के खिलाफ खास कमाल नहीं दिखा पाया। सैमसन ने कगिसो रबाडा की गेंद पर जोस बटनल के हाथों कैच आउट होकर अपना विकेट गंवाया और 15 गेंदों पर मात्र 11 रन ही बना पाए। लेकिन इसके बावजूद सैसमन IPL में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि वह गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 5000 IPL रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। 

सैमसन ने IPL में 5000 रन बनाने के लिए 3555 गेंदों का सामना करते हुए लिस्ट में तीसरे नम्बर पर पहुंचे जबकि दूसरे नम्बर पर मौजूद डेविड वार्नर ने 3554 गेंदों पर यह रिकॉर्ड बनाया है। वहीं पहले नम्बर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने 3288 गेंदों पर IPL में 5000 रन पूरे किए हैं। 

सैमसन अब गेंदों के हिसाब से IPL में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सुरैश रैना जोकि मिस्टर IPL के नाम से भी जाने जाते हैं उन्हें पीछे छोड़ा। रैना ने 3620 गेंदों पर यह रिकॉर्ड बनाया था। केएल राहुल ने 3688 और महेंद्र सिंह धोनी ने 3688 गेंदों पर IPL में 5000 रन पूरे किए हैं। 

IPL में 5000 रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें 

3288 एबी डिविलियर्स
3554 डेविड वार्नर
3555 संजू सैमसन *
3620 सुरेश रैना
3688 केएल राहुल 
3691 महेंद्र सिंह धोनी 

रबाडा के खिलाफ टी20s में संजू सैमसन 

5 पारियां
28 गेंदें
37 रन
3 बार आउट
औसत 12.33
स्ट्राइक रेट 132.14 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News