IPL 2022 : संजू सैमसन ने तोड़ा रैना और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय

punjabkesari.in Tuesday, Apr 26, 2022 - 10:06 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने नाम टी20 का बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। संजू सैमसन ने बेंगलुरु के खिलाफ 21 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए। 3 छक्के लगाने के साथ ही संजू सैमसन आईपीएल में सबसे तेज 150 छक्के पूरे करने वाले  भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। 

संजू सैमसन आईपीएल में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा है। सैमसन ने मात्र 125 पारियों में 150 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। देखें आंकड़े 

भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज 150 आईपीएल छक्के
 
125: संजू सैमसन*
128: सुरेश रैना
129: रोहित शर्मा
132: विराट कोहली
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News