संजू सैमसन ने पवेलियन की ''छत'' पर जड़ा जोरदार छक्का, RR ने शेयर की वीडियो

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2024 - 11:45 PM (IST)

खेल डैस्क : असाधारण हिटिंग के लिए जाने जाते संजू सैमसन की नई वीडियो सामने आई है जिसमें वह बड़े शॉट लगाते दिख रहे हैं। सैमसन ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था जिस कारण वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए। 

अब सैमसन रणजी सीजन 2024 की तैयारी कर रहे हैं जो 5 जनवरी से शुरू होने वाला है। वह केरल के लिए सीजन के शुरुआती मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलेंगे।  संजू की भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने पर नजरें बनी हुई हैं। इसलिए रणजी सत्र उनके लिए महत्वपूर्ण होगा।

 

बहरहाल, आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें संजू सैमसन केरल के एक मैदान में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। एक लेग स्पिनर को मिडिल स्टंप लाइन पर संजू सैमसन को एक अच्छी फ्लाइटेड डिलीवरी करते हुए देखा जाता है और संजू अपने सामान्य तरीके से बिना किसी झंझट के गेंद के नीचे आता है और उसे पवेलियन की छत पर फेंक देते हैं। देखें वीडियो-

Content Writer

Jasmeet