पीयूष चावला की गेंद पर संजू सैमसन ने मारा ऐसा 6, बॉल हो गई स्टेडियम पार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 09:05 PM (IST)

नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करने आए संजू सैमसन ने अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। चेन्नई जैसी मजबूती टीम के खिलाफ संजू ने निडरता के साथ बल्लेबाजी की और शुरुआती ओवरों में ही चेन्नई की पेस बैटरी की खूब पिटाई की। संजू ने महज 32 गेंदों में एक चौके और 9 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 231 के आसपास रही। खास बात यह रही कि संजू द्वारा चेन्नई के स्पिनर पीयुष चावला को लगाया गया छक्का।

दरअसल, संजू अपनी पूरी लय में चल रहे थे। इस दौरान धोनी ने पीयुष के हाथ में गेंद थमाई। पीयुष ने पहले मैच में मुंबई के खिलाफ रोहित शर्मा का विकेट निकाला था। लेकिन आज वह बहुत महंगे साबित हुए। संजू पीयुष  पर इतने हावी होते दिखे कि उन्हें पहले ही दो ओवरों में 47 रन पड़ गए। इस दौरान संजू ने पीयुष की गेंद पर इतना लंबा छक्का लगाया कि गेंद स्टेडियम के पार जा गिरी। देखें वीडियो-

बता दें कि संजू जब छोटे थे तो वह आईपीएस बनने का सपना देखा करते थे। साथ ही साथ उन्हें क्रिकेट भी पसंद था। 2014 आईपीएल के दौरान वह तब चर्चा में आए थेे जब राजस्थान की टीम ने उन्हें 4 करोड़ की भारी भरकम रकम देकर खरीदा था। संजू तब ऑक्शन में करोड़पति बनने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बने थे।

Jasmeet