IND vs NZ 5th T20I: फ्लॉप शो पड़ा भारी, संजू सैमसन से छीनी गई अहम जिम्मेदारी

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 11:00 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में संजू सैमसन के लिए हालात और बिगड़ते नजर आए। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए उनसे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी छीन ली, जबकि ईशान किशन को मैदान पर दस्ताने थमाए गए। यह फैसला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सैमसन के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है।

ईशान किशन को सौंपी विकेटकीपिंग

पांचवें टी20 में टीम शीट पर ईशान किशन को बतौर विशुद्ध बल्लेबाज शामिल किया गया था, लेकिन संजू सैमसन के फ्लॉप शो के तुरंत बाद उन्हें विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस फैसले ने साफ संकेत दे दिया कि टीम मैनेजमेंट अब विकेट के पीछे ज्यादा भरोसेमंद विकल्प की तलाश में है।

संजू सैमसन का लगातार खराब प्रदर्शन बना वजह

पांच मैचों की सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने पूरी सीरीज में सिर्फ 46 रन बनाए। पहला टी20: 10 रन, दूसरा टी20: 6 रन, तीसरा टी20: 0 रन, चौथा टी20: 24 रन, पांचवां टी20: 6 रन; चौथे टी20 में 216 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी सैमसन कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके और भारत को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा।

घरेलू मैदान पर भी नहीं चला बल्ला

सबसे बड़ा झटका सैमसन को उनके घरेलू मैदान तिरुवनंतपुरम में लगा, जहां उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन स्थानीय दर्शकों के सामने वह महज 6 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैनेजमेंट ने विकेटकीपिंग में बदलाव कर दिया।

ईशान किशन की दावेदारी मजबूत

दूसरी ओर, ईशान किशन ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर टीम मैनेजमेंट को प्रभावित किया। दूसरे टी20 में मैच जिताऊ 76 रन, तीसरे टी20 में सिर्फ 13 गेंदों पर 28 रन, भारत ने 154 रन का लक्ष्य 10 ओवर में हासिल किया, चोट के कारण चौथा मैच नहीं खेले, पांचवें टी20 में धमाकेदार वापसी।

5वें टी20 में ऐतिहासिक शतक

पांचवें टी20 में ईशान किशन ने अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 43 गेंदों पर 103 रन की तूफानी पारी खेली और भारत को 271/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। यह पारी सीरीज की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक मानी जा रही है।

टॉप ऑर्डर में बदलाव की चुनौती

ईशान किशन ने चोटिल तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में नंबर-3 पर शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, तिलक के टी20 वर्ल्ड कप तक फिट होने की उम्मीद है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि दोनों इन-फॉर्म लेफ्ट हैंडर्स को प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट किया जाए।

सैमसन पर भारी पड़े किशन

गौर है कि चयन समिति ने उपकप्तान शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को तरजीह दी थी, ताकि टीम को एक आक्रामक ओपनिंग विकल्प मिल सके। लेकिन लगातार फ्लॉप शो और ईशान किशन की रिकॉर्डतोड़ फॉर्म ने यह जंग लगभग किशन के पक्ष में झुका दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संजू सैमसन अब टीम से बाहर होने की कगार पर नजर आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News