सांता सिंह धोनी... पत्नी साक्षी और बेटी संग महान कप्तान ने मनाया क्रिसमस

punjabkesari.in Wednesday, Dec 25, 2024 - 06:25 PM (IST)

खेल डैस्क : भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सांता क्लॉज बने और पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ क्रिसमस मनाया। इस दौरान धोनी के करीबी साथी भी मौजूद रहे। धोनी ने फुल सांता सूट पहना था। उन्होंने लंबे बूट्स पहनने के अलावा लंबी सफेद दाढ़ी भी लगा रखी थी। दिग्गज क्रिकेटर ने आउटफिट में एक अलग टच देने के लिए पीले रंग का चश्मा भी पहना।

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

 

साक्षी सिंह धोनी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में, पूर्व क्रिकेटर एक तस्वीर में अपनी पत्नी और बेटी के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने जीवा को गले लगाया था। क्रिसमस ट्री को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। इस पर गहने, सफेद फूल और ऊपर एक स्टार लगाया गया था। इसे पेड़ को खिड़की के पास रखा गया था। क्रिसमस ट्री के बेस पर रंग-बिरंगे कागज में लिपटे कई सारे उपहार रखे गए थे। धोनी ने एक तस्वीर में पेड़ के साथ पोज भी दिया।


इस बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को भी जश्न मनाते देखा गया। कृति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। बहिया, जो यूके के एक व्यवसायी हैं, ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर पूरी गैंग की एक तस्वीर साझा की, जिसे कृति ने फिर से पोस्ट किया। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि यह जश्न किसके घर पर मनाया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)


बता दें कि 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, धोनी केवल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते हैं। दरअसल, रोहित शर्मा के बाद धोनी पांच आईपीएल खिताब जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। कई बार आईपीएल जीतने वाले कप्तान, जिन्होंने आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी छोड़ दी थी, अगली बार आईपीएल 2025 में दिखाई देंगे, जो अगले साल 14 मार्च से शुरू होने वाला है। धोनी आईपीएल 2025 के लिए सीएसके द्वारा रिटायर किए जाने वाले पांच खिलाड़ियों में से एक थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News