Sara Tendulkar ने खुद ही ढूंढी अपनी हमशक्ल, तस्वीर साथ लेकर लिखी यह बात

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2022 - 07:14 PM (IST)

खेल डैस्क : स्टार किड सारा तेंदुलकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। अपनी खूबसूरती और चंचल अदाओं के कारण कई मॉडलिंग कॉन्ट्रेक्ट हासिल करने वाली सारा अब अपनी हमशक्ल खोजकर चर्चा में आ गई है। सारा ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की जिसमें उनकी शक्ल से मिलती एक लड़की बर्फ में घूमती दिख रही है। सारा ने इसके साथ मजेदार कैप्शन भी दी है। उन्होंने लिखा- हैलो डोपेलगैंगर, अब अन्य 5 को खोजने की जरूरत है। उन्होंने सरप्राइज और हार्ट इमोजी भी जोड़े। 

 

 

 

 

 

 

 

 

सारा ने जिस लड़की की फोटो शेयर की है उसका नाम एंड्रिया है। वह कनाडा में रहती है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो शेयर कर लिखा था- रात के 2 बजे जब आप घर से बाहर निकलते हैं तो बर्फ गिरना जादुई लगता है।

 

 

 

 

 

 

 

बता दें कि सारा अभी लंदन में मेडिसिन में ग्रेजुएशन कर रही हैं।  सचिन और अंजलि की 1995 में शादी हुई थाी। अक्टूबर 1997 को उनके घर सारा के रूप में पहली संतान ने जन्म लिया था। फिर सितंबर 1999 में उनके घर बेटे अर्जुन तेंदुलकर का जन्म हुआ था। दोनों भाई-बहन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। सारा जहां मॉडलिंग जगत में भी नाम कमा रही है तो वहीं, अर्जुन क्रिकेट जगत में नाम कमाने के लिए प्रयासरत हैं।

 

 

हालांकि बीच में चर्चा रही थी कि सारा फिल्मों में भी अदाकारी कर सकती है लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। सारा बॉलीवुड की बड़ी फैन रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड थीम्स पर पार्टी करना भाता है। खास तौर पर इंस्टाग्राम पर उन्होंने फैंस को अपने विभिन्न रंग भी दिखाए हैं। उन्होंने पश्चिमी और भारतीय परिधानों में कई फोटोज शेयर की है जोकि फैंस बेहद पसंद करते हैं।

Content Writer

Jasmeet