ICC द्वारा बैन लगने पर सरफराज ने शेयर की वीडियो- जलने के लिए लोग है न

punjabkesari.in Wednesday, Jan 30, 2019 - 03:38 PM (IST)

जालन्धर : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद को दक्षिण अफ्रीकी प्लेयर पर नस्लभेदी टिप्पणी करने के चलते आईसीसी ने 4 मैचों के लिए निलंबित कर दिया था। सरफराज ने बैन लगने के बाद अपने ट्विटर अकाऊंट पर एक बच्चे की वीडियो अपलोड कर अपने मन की भड़ास निकाली है। वीडियो के साथ सरफराज ने उर्दू में कैप्शन दी है। इसमें लिखा है कि यह सच है। यह सच है। यही दुनिया है।

उक्त कविता है-
तू अपनी खूबियां ढूंढ...
कमियां निकालने के लिए लोग हैं न...
अगर रखना ही है कदम तो आगे रख...
पीछे खींचने के लिए लोग हैं न...
सपने देखने है तो ऊंचे देख...
नीचा दिखाने के लिए लोग हैं न...
अपने अंदर जुनून की चिंगारी भर...
जलने के लिए लोग हैं न...
अगर बनानी है तो यादें बना...
बातें बनाने के लिए लोग हैं न...
प्यार करना है तो खुद से कर...
दुश्मनी करने के लिए लोग हैं न...

देखें वीडियो-

?? ?? ??. ?? ????? ??.. ??? ???? ?? pic.twitter.com/a9InsoQgaF

— Sarfaraz Ahmed (@SarfarazA_54) January 29, 2019

Jasmeet