एससी ईस्ट बंगाल ने सत्र पूर्व मैत्री मैच में सलगांवकर को हराया

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 05:58 PM (IST)

पणजी : एससी ईस्ट बंगाल ने शनिवार को यहां आमिर डर्विसेविच और सौरव दास के गोल की मदद से सत्र पूर्व मैत्री मैच में पूर्व आई लीग चैम्पियन सलगांवकर पर 2-0 से जीत दर्ज की। स्लोवेनियाई मिडफील्डर डर्विसेविच ने छठे और दास ने 65वें मिनट में गोल किये। टीम ने शुक्रवार को पहले मैत्री मैच में वास्को एससी पर 3-1 से जीत दर्ज की थी, जिससे उसने इसी लय को दूसरे मैच में भी जारी रखा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News